Car Rally in London: सात समंदर पार लंदन में पीएम मोदी और बीजेपी की धूम मची हुई है। भारत में लोकसभा के चुनाव होना है। इससे पहले लंदन में पीएम मोदी का डंका बज रहा है। पीएम मोदी और बीजेपी के समर्थन में लंद में एक कार रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का आयोजन ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी यूके (Overseas Friends' of BJP UK) ने किया था। इस रैली की शुरुआत रैली नॉर्थोल्ट (Northolt ) में कच्छ लेवा पाटीदार समाज परिसर (Kutch Leva Patidar Samaj Complex) से शुरू हुई। यह रैली वेम्बली में स्वामीनारायण बीएपीएस मंदिर (BAPS Swaminarayan Mandir )में जाकर समाप्त हुई।
