कांग्रेस (Congress) को एक रिपोर्ट में पेंटागन (Pentagon) ने बताया कि चीन (China) ने अमेरिकी अधिकारियों को भारत के साथ अपने संबंधों (India China Relations) में हस्तक्षेप न करने की चेतावनी दी है। इसने यह भी कहा कि चीन के अधिकारियों ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर भारत-चीन के बीच सीमा पर जारी तनाव (India China Standoff) को रोकने की कोशिश की, क्योंकि इससे नई दिल्ली और अमेरिका के बीच नजदीकियां बढ़ रही थीं।
