Get App

सिंगापुर में कोरोना की नई लहर से कोहराम, एक हफ्ते में 26000 केस दर्ज, सरकार ने कहा – मास्क लगाएं

Corona in Singapore: सिंगापुर में कोरोना संक्रमित मरीजों की तादाद तेजी से बढ़ रही है। इससे पूरे देश में हड़कंप मच गया है। एक हफ्ते में करीब 26,000 कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं। ऐसे में स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों को मास्क पहनने की सलाह दी है। अस्पताल में भी मरीजों की संख्या बढ़ गई है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 19, 2024 पर 2:58 PM
सिंगापुर में कोरोना की नई लहर से कोहराम, एक हफ्ते में 26000 केस दर्ज, सरकार ने कहा – मास्क लगाएं
Corona in Singapore: सिंगापुर में 5 मई से 11 मई तक 25,900 से अधिक मामले दर्ज किए हैं।

दक्षिण पूर्व एशियाई देश सिंगापुर में कोरोना काल की फिर से वापसी होती नजर आ रही है। देश में कोरोना की नई लहर से कोहराम मच गया है। नए कोरोना संक्रमित मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। इससे अन्य देशों में डर का माहौल पैदा हो गया है। देश में 5 से 11 मई के दौरान 25,900 से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री ओंग ये कुंग ने एक बार फिर से देशवासियों को मास्क पहनने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि हम नई लहर के शुरुआती हिस्से में हैं। यह लगातार बढ़ रही है।

ऐसे में मैं कहूंगा कि लहर अगले दो से चार हफ्तों में चरम पर पहुंच सकती है। उन्होंने कहा कि फिलहाल किसी भी तरह की सामाजिक पाबंदी लागू करने की तैयारी नहीं है। कोरोना एक ऐसी चीज है, जिसके साथ हमें रहना होगा।

सिंगापुर के अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की संख्या

सिंगापुर के स्वास्थ्य मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक, 5 मई से 11 मई के बीच कोरोना मामलों की संख्या 25,900 पहुंच गई। इसके पहले हफ्ते 13,700 संक्रमित मरीज सामने आए थे। ऐसे में यह ताजा आकंड़े पिछले हफ्ते के मुकाबले दोगुना है। इस बीच सिंगापुर में अस्पताल में रोजाना मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। एक हफ्ते पहले 181 मरीज अस्पताल में भर्ती थे। इनकी संख्या बढ़कर 250 हो गई है। आईसीयू में रोजाना आने वाले मामलों की औसत संख्या तीन है। जबकि पिछले हफ्ते यह औसत संख्या दो थी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि अस्पताल में बेड क्षमता बढ़ाने के आदेश दिए हैं। सरकार न अस्पतालों को कहा है कि गैर जरूरी सर्जरी को कम कर दिया जाए। वहीं जिन लोगों का इलाज घर से किया जा सकता हो, उन्हें घर वापस भेज दिया जाए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें