Get App

Silicon Valley Bank की पेरेंट कंपनी को कर्ज देने वाली फर्मों ने बनाया समूह, Bankruptcy फाइलिंग के डर से उठाए कदम

कई बड़ी फर्मों ने Silicon Valley Bank की पेरेंट कंपनी SVB Financial Group को कर्ज दिए हैं। अब उन्हें अपने पैसे डूबने की चिंता सता रही है। उन्हें उम्मीद है कि SVB बैंकरप्सी फाइलिंग कर सकता है। इसलिए उन्होंने अपना एक ग्रुप बनाया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 15, 2023 पर 8:36 AM
Silicon Valley Bank की पेरेंट कंपनी को कर्ज देने वाली फर्मों ने बनाया समूह, Bankruptcy फाइलिंग के डर से उठाए कदम
Silicon Valley Bank के डूबने की खबर ने फाइनेंशियल मार्केट्स खासकर अमेरिकी बैंकिंग सेक्टर को हिला दिया है। बताया जाता है कि कई छोटे-बड़े बैंकों की भी हालत खराब है।

Silicon Value Bank के बंद होने से सिर्फ डिपॉजिटर्स के लिए ही बड़ी समस्या पैदा नहीं हुई है। उन कंपनियों को भी अपना पैसा डूबने की फिक्र है, जिन्होंने इस बैंक को कर्ज दिए थे। इसी वजह से Silicon Valley Bank की पेरेंट कंपनी को कर्ज देने वाली कंपनियों ने एक ग्रुप बनाया है। एसवीबी के बैंकरप्सी अप्लिकेशन फाइल करने की आशंका को देखते हुए यह ग्रुप बनाया गया है। वॉल स्ट्रीट जनर्ल ने मंगलवार को यह खबर दी है। उसने मामले से जुड़े लोगों के हवाले से यह खबर दी है।

पिछले हफ्ते SVB बंद होने का ऐलान हुआ था

पिछले हफ्ते SVB को बंद करने का ऐलान किया गया था। 13 मार्च को इस बैंक ने कहा कि वह स्टेटेजिक अल्टरनेटिव्स पर विचार कर रही है। उसने रीस्ट्रक्चरिंग के एक एक्सपर्ट को भी हायर किया है। कंपनी ने यह नहीं कहा कि वह बैंकरप्सी फाइलिंग का कोई प्लान बना रही है। जिन कंपनियों ने SVB की पेरेंट कंपनी को कर्ज दिए हैं, उनमें Centerbridge Partners, Davidson Kempner Capital Management और Pacific Investment Management Co शामिल हैं। वॉल स्ट्रीट जर्नल की खबर में कहा गया है कि PJT पार्टनर्स इन कंपनियों की सलाह दे रहा है। इस बारे में इन कंपनियों ने रायटर्स के सवालों के जवाब नहीं दिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें