Donald Trump: अमेरिका में अगले हफ्ते से अवैध अप्रवासियों की होगी गिरफ्तारी, ट्रंप प्रशासन ने की तैयारी

Donald Trump: अमेरिका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 20 जनवरी को शपथ ग्रहण करेंगे। इसके बाद ट्रंप के कामकाज का खाका भी तैयार हो गया है। कहा जा रहा है कि ट्रंप प्रशासन अगले हफ्ते से अवैध अप्रवासी नागरिकों की गिरफ्तारी कर सकती है। अमेरिका को प्राथमिकता देने वाली विदेश नीति को ट्रंप अपनाएंगे। इससे दुनिया में ट्रेड वार शुरू होने की आशंका है

अपडेटेड Jan 19, 2025 पर 8:59 AM
Story continues below Advertisement
Donald Trump: डोनाल्ड ट्रंप ने अपने चुनावी अभियान में अवैध अप्रवासियों का मुद्दा उठाया था।

अमेरिका में डोनाल्ड ट्रम्प के राष्ट्रपति बनते ही अवैध अप्रवासी नागरिकों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। वहां से लाखों लोगों को निकाला जा सकता है। ये सभी लोग अवैध अप्रवासी हैं, जिनके पास अमेरिका की नागरिकता नहीं है। वहां की नागरिकता हासिल करने के लिए सही कागज नहीं हैं। डोनाल्ड ट्रम्प के आने वाले प्रशासन के एक टॉप अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि मंगलवार को पूरे देश में बिना दस्तावेज वाले प्रवासियों की बड़े पैमाने पर गिरफ्तारी की जाएगी। ऐसे में सोमवार को जब ट्रंप व्हाइट हाउस में में आएंगे तो उनसे दर्जनों कार्यकारी आदेशों और निर्देशों पर हस्ताक्षर करने की उम्मीद जताई जा रही है।

दरअसल, नए आंकड़ों के अनुसार, अमेरिका में हर चौथा अप्रवासी अवैध है। भारतीयों सहित अधिक से अधिक लोग अमेरिका में घुसने की कोशिश कर रहे हैं। अवैध अप्रवासियों को लेकर डोनाल्ड ट्रंप ने चुनावी अभियान में राष्ट्रपति जो बाइडेन पर हमला बोल चुके हैं। ट्रम्प ने अक्टूबर 2205 में कहा था कि बाइडेन के राष्ट्रपति रहते पिछले तीन सालों 2.10 करोड़ लोग आए। यूएस डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी के आंकड़ों से पता चलता है कि 2020 के बाद से देश में अवैध अप्रवासियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।

अवैध अप्रवासी देश की सुरक्षा के लिए खतरा – ट्रंप प्रशासन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आने वाले ट्रम्प प्रशासन ने कहा है कि वह देश में अवैध रूप से रह रहे प्रवासी नागरिकों को बाहर करने को प्राथमिकता देंगे। देश में रह रहे अवैध प्रवासी सुरक्षा या राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करते हैं। एक अधिकारी ने कहा कि हम पूरे देश में अभियान चलाने जा रहे हैं। न्यूयार्क, मियामी, शिकागो में अवैध अप्रवासी नागरिकों की गिरफ्तारियां होंगी। प्रशासन मंगलवार को शिकागो में अवैध अप्रवासियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान चलाने की तैयारी में है। स योजना से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि शिकागो में ऑपरेशन पूरे एक हफ्ते तक चलेगा। इस ऑपरेशन में 100-200 अधिकारियों को लगाया जाएगा। अपने चुनावी अभियान में डोनाल्ड ट्रंप ने अप्रवासी नागरिकों को लेकर जोरदार तरीके से इस मुद्दे को उठाया था।

20 जनवरी को डोनाल्ड ट्रंप लेंगे शपथ

अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 20 जनवरी को शपथ ग्रहण करेंगे। इसे लेकर सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए गए हैं। कड़ाके की ठंड को देखते हुए 40 वर्ष बाद शपथग्रहण यूएस कैपिटल के बाहर खुली जगह के बजाय कैपिटल रोटुंडा (हाल) में आयोजित किया जाएगा। चुनाव प्रचार के दौरान ट्रंप पर दो बार जानलेवा हमला बोला गया था।

Donald Trump's Inauguration: डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे नीता और मुकेश अंबानी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।