अमेरिका में डोनाल्ड ट्रम्प के राष्ट्रपति बनते ही अवैध अप्रवासी नागरिकों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। वहां से लाखों लोगों को निकाला जा सकता है। ये सभी लोग अवैध अप्रवासी हैं, जिनके पास अमेरिका की नागरिकता नहीं है। वहां की नागरिकता हासिल करने के लिए सही कागज नहीं हैं। डोनाल्ड ट्रम्प के आने वाले प्रशासन के एक टॉप अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि मंगलवार को पूरे देश में बिना दस्तावेज वाले प्रवासियों की बड़े पैमाने पर गिरफ्तारी की जाएगी। ऐसे में सोमवार को जब ट्रंप व्हाइट हाउस में में आएंगे तो उनसे दर्जनों कार्यकारी आदेशों और निर्देशों पर हस्ताक्षर करने की उम्मीद जताई जा रही है।
