Credit Cards

Donald Trump ने सुजी वाइल्स को व्हाइट हाउस का चीफ ऑफ स्टाफ नियुक्त किया, जानिए कौन हैं सुजी

डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति चुनाव जीतने के दो दिन बाद सुजी की नियुक्ति का ऐलान किया। उन्होंने सुजी की काफी तारीफ की। व्हाइट हाउस के चीफ ऑफ स्टाफ का काम बहुत अहम होता है। उस पर एक साथ कई तरह की जिम्मेदारियां होती हैं। सुजी चीफ ऑफ स्टाफ के रूप में व्हाइट हाउस के दूसरे स्टाफ की भी बॉस होंगी

अपडेटेड Nov 08, 2024 पर 1:18 PM
Story continues below Advertisement
सुजी वाइल्स 2016 से 2020 के दौरान ट्रंप की सीनियर एडवाइजर थीं। इस दौरान ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति थे।

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव जीतने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने अपने कैंपेन मैनेजर सुजी वाइल्स को व्हाइट हाउस का चीफ ऑफ स्टाफ नियुक्त किया है। इसका ऐलान ट्रंप ने 7 नवंबर को किया। 67 साल की सूजी इस पद को संभालने वाली अमेरिकी इतिहास की पहली महिला होंगी। व्हाइट हाउस का चीफ ऑफ स्टाफ बहुत पावरफुल पोजीशन है। व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति का कार्यालय और आवास दोनों होते हैं। इसलिए माना जा रहा है कि नए अमेरिका राष्ट्रपति के फैसले, पॉलिसी और गतिविधियों पर सुजी का असर देखने को मिल सकता है। उन्हें ट्रंप का काफी भरोसेमंद माना जाता है।

ट्रंप ने सुजी को ताकतवर, स्मार्ट और इनोवेटिव बताया

ट्रंप (Donald Trump) ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव जीतने के दो दिन बाद सुजी (Susie Wiles) की नियुक्ति का ऐलान किया। उन्होंने सुजी की काफी तारीफ की। उन्होंने कहा, "सुजी वाइल्स ने अमेरिकी राजनीतिक इतिहास की सबसे बड़ी जीत में से एक जीत हासिल करने में मेरी मदद की। वह मेरे 2016 और 2020 के सफल कैंपेन का भी हिस्सा थीं।" ट्रंप ने कहा कि सुजी मजबूत, स्मार्ट और इनोवेटिव हैं। दुनियाभर में उन्हें सम्मान हासिल है और उनकी तारीफ होती है। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका के इतिहास में व्हाउट हाउस की पहली महिला चीफ ऑफ स्टाफ नियुक्त होना सम्मान की बात है। वह इस पद के योग्य हैं।


पर्दे के पीछ रहकर काम करना है पसंद

ट्रंप ने कहा, "हम उन्हें आइस बेबी कहते हैं। वह पर्दे के पीछे रहकर काम करती हैं।" गौरतलब है कि 5 नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव में जीत का ऐलान करते हुए ट्रंप ने सुजी को माइक पर बोलने के लिए आमंत्रित किया। लेकिन, सुजी ने कुछ बोलने से इनकार कर दिया। उन्हें स्पॉटलाइट से दूर रहना पसंद है। इससे माना जा रहा है कि आगे भी वह पर्दे के पीछ रहकर काम करना पसंद कर सकती हैं। राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल करने के बाद यह व्हाइट हाउस में नियुक्ति से जुड़ा बड़ा ऐलान है।

व्हाइट हाउस के चीफ ऑफ स्टाफ का काम

व्हाइट हाउस के चीफ ऑफ स्टाफ का काम बहुत अहम होता है। उस पर एक साथ कई तरह की जिम्मेदारियां होती हैं। सुजी चीफ ऑफ स्टाफ के रूप में व्हाइट हाउस के दूसरे स्टाफ की भी बॉस होंगी। उन पर नए राष्ट्रपति का कार्यक्रम तय करने, कार्यक्रम की प्राथमिकता तय करने के साथ ही पॉलिसी से जुड़े अहम मसलों पर राष्ट्रपति की मदद करने की जिम्मेदारी होगी। बतौर राष्ट्रपति ट्रंप के पहले कार्यकाल में चार चीफ ऑफ स्टाफ थे। जॉन केली सबसे लंबे समय तक ट्रंप के चीफ ऑफ स्टाफ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: अमेरिकी केंद्रीय बैंक Federal Reserve ने लगातार दूसरी बार बेंचमार्क लेंडिंग रेट घटाई, इस बार 0.25% की कटौती 

2016-2020 के बीच ट्रंप की सीनियर एडवाइजर थीं

सुजी का जन्म 14 मई, 1957 को हुआ था। उनके पिता का नाम पैट समेराल है। वह एक प्रमुख फुटबॉल खिलाड़ी थी। सुजी फ्लोरिडा की रहने वाली हैं। वह लंबे समय से पॉलिटिकल स्ट्रेटेजिस्ट का काम कर रही हैं। वह 1980 में पूर्व राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन के चुनाव प्रचार का भी हिस्सा रह चुकी हैं। वह कुछ समय के लिए उटा के पूर्व गवर्नर जोन हट्समैन जूनियर की मैनेजर भी रह चुकी हैं। वह 2016 से 2020 के दौरान ट्रंप की सीनियर एडवाइजर थीं। इस दौरान ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति थे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।