अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव जीतने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने अपने कैंपेन मैनेजर सुजी वाइल्स को व्हाइट हाउस का चीफ ऑफ स्टाफ नियुक्त किया है। इसका ऐलान ट्रंप ने 7 नवंबर को किया। 67 साल की सूजी इस पद को संभालने वाली अमेरिकी इतिहास की पहली महिला होंगी। व्हाइट हाउस का चीफ ऑफ स्टाफ बहुत पावरफुल पोजीशन है। व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति का कार्यालय और आवास दोनों होते हैं। इसलिए माना जा रहा है कि नए अमेरिका राष्ट्रपति के फैसले, पॉलिसी और गतिविधियों पर सुजी का असर देखने को मिल सकता है। उन्हें ट्रंप का काफी भरोसेमंद माना जाता है।