Donald Trump Arrested: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चुनाव में धोखाधड़ी के मामले में अटलांटा की फुल्टन काउंटी जेल में सरेंडर कर दिया है। ट्रंप के सरेंडर को देखते हुए जेल के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई। हालांकि सरेंडर करने के 20 मिनट बाद ही वह बाहर आ गए। ट्रंप के सरेंडर करने के बाद शेरिफ ऑफिस ने कहा कि ट्रंप को औपचारिक रूप से अरेस्ट कर लिया गया है। गिरफ्तारी के बाद ट्रंप मग शॉट लिया गया। ट्रंप के जेल में सरेंडर करने से प्रेसिडेंसी चुनाव के लिए उनकी रेटिंग बढ़ सकती है।कोर्ट ने उन्हें 200,000 डॉलर के मुचलके पर जमानत दे दी।
ट्रंप मग शाट का सामना करने वाले वह अमेरिका के पहले पूर्व राष्ट्रपति है। अमेरिकी कानूनों के अनुसार, पुलिस की ओर से आरोपित के चेहरे की फोटो खींचने को मग शॉट कहते हैं। मालूम हो कि पूर्व राष्ट्रपति ने जॉर्जिया में साल 2020 के राष्ट्रपति चुनाव के परिणामों को पलटने की साजिश रची थी।
ट्रंप को कैदी नंबर P01135809 के रूप में दर्ज किया गया
फुल्टन काउंटी जेल से बॉन्ड पर रिहा होने के बाद ट्रंप पत्रकारों से कहा कि मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है। वहीं जेल रिकॉर्ड से पता चलता है कि ट्रंप को गिरफ्तार किया गया था और कैदी नंबर P01135809 के रूप में दर्ज किया गया था। ट्रंप ने जॉर्जिया में इस साल चौथी बार सरेंडर किया है। ट्रंप जब जेल में पहुंचे तो कई समर्थक बैनर और अमेरिकी झंडे लेकर वहां पहुंच गए। जॉर्जिया जेल रवाना होने से पहले ट्रंप ने सोशल मीडिया पर फानी विलिस पर निशाना साधा। विलिस ने ही ट्रंप के खिलाफ केस किया है। ट्रंप ने कहा कि विलिस अटलांटा में बढ़ रहे क्राइम के लिए जिम्मेदार हैं।
ट्रंप पर क्या लगे हैं आरोप
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप पर चार आपराधिक आरोप लगाए गए हैं। 1- अमेरिका को धोखा देने की साजिश, 2- आधिकारिक कार्यवाही में बाधा डालने की साजिश, 3- किसी आधिकारिक कार्यवाही में बाधा डालना और बाधा डालने का प्रयास करना. 4- अधिकारों के खिलाफ साजिश। ट्रंप इन मामलों में खुद को निर्दोष बताते रहे हैं।