फ्रांस के पैरिस में मौजूद पर्यटक स्थल एफिल टवर (Eiffel Tower) पर हाल में एक दिलचस्प वाकया देखने को मिला। दो अमेरिका पर्यटक रात में एफिल टावर पर ही सो गए। इस ऐतिहासिक स्थल की देखरेख करने वालों ने बताया कि ये दोनों पर्यटक सुरक्षा गार्ड्स को चकमा देकर रात में टावर पर ही रुक गए।
एफिल टावर के ऑपरेटर सुरक्षा गार्ड्स को इस बारे में सुबह पता चला, जब वे इस ऐतिहासिक इमारत का चक्कर लगा रहे थे। सुरक्षाकर्मियों ने बताया कि ऐसा लगता है कि नशे में होने की वजह से वे दोनों वहीं रुक गए। एक सुरक्षाकर्मी ने बताया, 'नशे में धुत्त अमेरिकी नागरिकों ने खुल आसमान के नीचे रात गुजारी थी। दोनों पर्यटकों ने टावर के दूसरे और तीसरे और तीसरे लेवल पर अवैध रूप से रात गुजारी थी। एफिल टावर के ये दोनों लेवल आम तौर पर जनता के लिए बंद रहते हैं।' हालांकि, सुरक्षाकर्मी का कहना था कि पर्यटकों की इस हरकत के कारण स्पष्ट तौर पर कोई खतरा नहीं पैदा नहीं हुआ।
एक पुलिस सूत्र ने बताया कि 13 अगस्त की रात को करीब 10 बजकर 40 मिनट पर एंट्री टिकट खरीदने के बाद, ये दोनों सिक्योरिटी को चकमा देकर टावर के ऊपर चढ़ गए। पुलिस सूत्र ने बताया कि खतरनाक ऊंचाई से इन लोगों को निकालने के लिए एक स्पेशलिस्ट यूनिट और फायरफाइटर्स को भेजा गया।
दोनों व्यक्तियों को पूछताछ के लिए पेरिस के सातवें जिले के पुलिस स्टेशन ले जाया गया। इन पर्यटकों की खोज के कारण 14 अगस्त को टावर को आम लोगों के लिए खोलने में एक घंटा देर हुई। गौरतलब है कि 12 अगस्त को बम धमकियों की वजह से इस ऐतिहासिक स्थल को खाली करना पड़ा था। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।