टेस्ला के फाउंडर एलॉन मस्क की अंतरिक्ष अभियानों से जुड़ी कंपनी SpaceX पृथ्वी की कक्षा में केवल सिविलियन क्रू को भेजकर इतिहास बना दिया है। यह प्राइवेट स्पेस फ्लाइट की दिशा में एक और बड़ा कदम होगा। "इंसपिरेशन 4" कही जा रही यह फ्लाइट गुरुवार को लॉन्च की गई। इसमें जाने वाले चार सदस्यों के क्रू ने फ्लाइट से पहले मस्क से मुलाकात की।
