Euro Cup क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बाद Pogba ने हटाई टेबल से Heineken बीयर की बॉटल

दोनों ब्रांड यूरोप कप के ऑफिशियल स्पॉन्सर्स हैं। क्रिस्टियानो के कोका कोला की बॉटल हटाने के बाद कंपनी के शेयर में भी गिरावट आई थी

अपडेटेड Jun 17, 2021 पर 9:52 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

फ्रांस के मिडफील्डर Paul Pogba ने मंगलवार को एक न्यूज कॉन्फ्रेंस शुरू होने से पहले टेबल पर रखी Heineken बीयर की बॉटल को हटाकर लोगों को हैरान कर दिया। इससे एक दिन पहले पुर्तगाल के कैप्टन क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने न्यूज कॉन्फ्रेंस से पहले टेबल पर रखी कोका कोला की बॉटल हटाई थी।

जर्मनी के खिलाफ मैच में फ्रांस की जीत के बाद Pogba को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया था। Pogba जब न्यूज कॉन्फ्रेंस के लिए आए तो उन्हें अपने सामने बीयर की बॉटल रखी दिखी जिसे उन्होंने हटा दिया।

UEFA Euro की Heineken ऑफिशियल स्पॉन्सर है। कंपनी ने इस बारे में कोई टिप्पणी करने से मना कर दिया.

क्रिस्टियानो ने सोमवार को कोका कोला की दो बॉटल हटाई थी और लोगों को पानी पीने का सुझाव दिया था।

हालांकि, इन दोनों प्लेयर्स के इस कदम पर UEFA अथॉरिटीज की ओर से उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है क्योंकि ये दोनों ब्रांड Euro Cup के ऑफिशियल स्पॉन्सर हैं।

इन दोनों प्लेयर्स पर जुर्माना लगाया जा सकता है। क्रिस्टियानो के कोका कोला की बॉटल हटाने के बाद कंपनी के शेयर प्राइस में भी गिरावट आई। बॉटल हटाने के क्रिस्टियानो के वीडियो को सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया गया था।


सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।