Get App

'Facebook को पता था, यूवाओं के लिए खतरनाक है Instagram', अमेरिकी सीनेटर्स ने कंपनी को लिया आड़े हाथों

Instagram को पता था कि सोशल मीडिया नेटवर्क का युवाओं की मेंटल हेल्थ पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 03, 2021 पर 3:25 PM
'Facebook को पता था, यूवाओं के लिए खतरनाक है Instagram', अमेरिकी सीनेटर्स ने कंपनी को लिया आड़े हाथों

सोशल मीडिया ऐप फेसबुक (Facebook) ने युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य (Mental Health) पर इंस्टाग्राम (Instagram) के असर के बारे में एक इंटरनल रिसर्च की है। द वॉल स्ट्रीट जर्नल अखबार ने बताया कि इन फाइलों से पता चलता है कि Instagram को पता था कि सोशल मीडिया नेटवर्क का युवाओं की मेंटल हेल्थ पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। हालांकि, फेसबुक ने WSJ की रिपोर्ट को नकारते हुए कहा, "ये बिल्कुल सटीक नहीं है कि इस रिसर्च से ऐसा पता चलता है कि इंस्टाग्राम युवा लड़कियों के लिए किसी "जहर" की तरह है।"

इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद अमेरिकी सीनेटर्स ने फेसबुक को आड़े हाथों लिया और उसकी युवाओं को अपने प्लेटफॉर्म पर सुरक्षा प्रदान करने की योजना की भी आलोचना की।

दरअसल वॉल स्ट्रीट जर्नल ने इस महीने की शुरुआत में कई रिपोर्ट छापी कि कैसे Facebook को पता था कि Instagram कुछ युवा लड़कियों की मेंटल हेल्थ और सेल्फ इमेज के बारे में बुरा महसूस कराता है।

इस विवाद को बढ़ता देख फेसबुक ने इस हफ्ते की शुरुआत में टीनएजर्स के लिए शुरू होने वाली अपनी इंस्टाग्राम किड्स की योजना को रोक दिया। फेसबुक सेफ्टी की ग्लोबल हेड एंटिगोन डेविस ने सुनवाई के दौरान समिति और रिसर्च पेपर्स पर WSJ की रिपोर्ट पर सवाल उठाया और कहा कि कंपनी अपनी फाइंडिंग्स के बारे में ज्यादा पारदर्शी होने की कोशिश में एडिशनल इंटरनल रिसर्च जारी करने के लिए काम कर रही थी।

सुनवाई के दौरान डेमोक्रेट सीनेटर रिचर्ड ब्लूमेंथल ने कहा, "ये रिसर्च तो धमाकेदार है।" उन्होंने कहा, "ये पावरफुल, मनोरंजक, प्रेरक सबूत है कि फेसबुक बच्चों पर अपनी ही साइट के हानिकारक प्रभावों के बारे में जानता है और उसने इन फैक्ट्स और फाइंडिंग्स को छुपाया है।"

मैसाचुसेट्स के डेमोक्रेट सीनेटर एडवर्ड मार्के ने कहा, "IG का मतलब इंस्टाग्राम होता है, लेकिन यहां तो IG का मतलब इंस्टा-ग्रीड (लालच) भी है।"

सीनेटर्स ने डेविस को कई अहम विषयों पर घेरा। यहां तक कि उन्होंने इसकी भी पुष्टि मांगी कि क्या फेसबुक जानता है कि इंस्टाग्राम ने कुछ बच्चों के मन में आत्महत्या करने तक के विचार पैदा किए हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें