अमेरिकी बेंचमार्क रेट 15 साल में सबसे ज्यादा, फेडरल रिजर्व ने 0.50% बढ़ाया इंटरेस्ट रेट, लगातार सातवीं बार बढ़ोत्तरी

अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने आधा फीसदी इंटरेस्ट रेट बढ़ाया जिससे बेंचमार्क रेट बढ़कर 4.25%-4.5% के रेंज में पहुंच गया है। इस साल लगातार सातवीं बार इंटरेस्ट रेट बढ़ाया गया है लेकिन अभी आगे और बढ़ सकता है इंटरेस्ट रेट

अपडेटेड Dec 15, 2022 पर 10:26 AM
Story continues below Advertisement
अमेरिका के केंद्रीय बैंक ने इस साल लगातार सातवीं बार इंटरेस्ट रेट बढ़ाया है

Fed Repo Rate: फेड रिजर्व ने एकबार फिर पॉलिसी रेट बढ़ाने का फैसला किया है। बुधवार रात (भारतीय समयानुसार) फेड रिजर्व ने पॉलिसी रेट 0.50% बढ़ाने का ऐलान किया। महंगाई पर काबू पाने के लिए अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने इस साल लगातार सातवीं बार पॉलिसी रेट में इजाफा किया है। वैसे इस बार रेट में बढ़ोत्तरी पहले के मुकाबले कम रही है। लेकिन फेड रिजर्व ने आगे रेट में और बढ़ोत्तरी के संकेत भी दिए हैं।

पॉलिसी रेट में आधा फीसदी बढ़ोत्तरी के बाद अमेरिका में बेंचमार्क रेट 4.25%-4.5%  के रेंज में पहुंच गया। यह पिछले 15 साल में सबसे ज्यादा है। इससे पहले फेड रिजर्व ने 0.75% इंटरेस्ट रेट बढ़ाया था।

पॉलिसीमेकर्स ने यह भी अनुमान जताया है कि शॉर्ट टर्म में 2023 के अंत तक बेंचमार्क रेट 5% से लेकर 5.25% के बीच पहुंच सकता है। माना जा रहा है कि अगली तीन तिमाहियों तक फेड रिजर्व 1% तक रेट बढ़ाकर अगले साल के अंत तक उसे ही बरकरार रख सकता है। रेट बढ़ाने से कंज्यूमर और बिजनेस लोन महंगा हो जाएगा। इससे मंदी का खतरा और बढ़ सकता है।


कुछ इकोनॉमिस्ट्स का यह भी मानना है कि अब फेड रिजर्व आगे सिर्फ आधा फीसदी की बढ़ोत्तरी करेगा। फेड रिजर्व के रेट बढ़ाने का ऐलान करने से ठीक एक दिन पहले अमेरिका में नवंबर की महंगाई दर की रिपोर्ट आई थी। अमेरिका में लगातार पांचवें महीने महंगाई दर की रफ्तार धीमी रही। नवंबर में अमेरिका की महंगाई दर 7.1% रही। यह जून में सबसे ज्यादा 9.1% थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।