Fed Repo Rate: फेड रिजर्व ने एकबार फिर पॉलिसी रेट बढ़ाने का फैसला किया है। बुधवार रात (भारतीय समयानुसार) फेड रिजर्व ने पॉलिसी रेट 0.50% बढ़ाने का ऐलान किया। महंगाई पर काबू पाने के लिए अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने इस साल लगातार सातवीं बार पॉलिसी रेट में इजाफा किया है। वैसे इस बार रेट में बढ़ोत्तरी पहले के मुकाबले कम रही है। लेकिन फेड रिजर्व ने आगे रेट में और बढ़ोत्तरी के संकेत भी दिए हैं।
