Pakistan Prime Minister Imran Khan : जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को शुक्रवार को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। इमरान खान को पाकिस्तान की एक अदालत ने 190 मिलियन पाउंड के अल-कादिर ट्रस्ट मामले ट्रस्ट के मामले में 14 साल की सजा सुनाई है। वहीं इनकी पत्नी बुशरा बीबी को 7 साल की जेल की सजा सुनाई गई है। बुशरा बीबी को फैसले के तुरंत बाद अदियाला जेल से गिरफ्तार भी कर लिया गया है। बता दें कि बुशरा बीबी, वहां फैसला सुनने के लिए मौजूद थीं। यह मामला पाकिस्तान के राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) द्वारा दायर किया गया था।
