श्रीलंका की अंडर-19 क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान की गोली मारकर हत्या, हमलवार फरार

भारतीय क्रिकेट टीम इसी महीने के आखिर में श्रीलंका का दौरा करना है। दौरे से ठीक पहले श्रीलंका क्रिकेट से एक बुरी खबर सामने आई है। श्रीलंका की अंडर-19 टीम के पूर्व कप्तान धम्मिका निरोशन की गोली माकर हत्या कर दी गई है। 41 साल के इस पूर्व क्रिकेटर की हत्या की वजह सामने नहीं आई है। स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है। निरोशन श्रीलंका के अंबालांगोडा शहर में परिवार के साथ रहते थे

अपडेटेड Jul 17, 2024 पर 4:31 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अंडर 19 क्रिकेट टीम की कप्तानी कर चुके धम्मिका निरोशन कभी श्रीलंका की नेशनल टीम में जगह नहीं बना पाए थे।

भारतीय क्रिकेट टीम इसी महीने के आखिर में श्रीलंका का दौरा करना है। दौरे से ठीक पहले श्रीलंका क्रिकेट से एक बुरी खबर सामने आई है। श्रीलंका की अंडर-19 टीम के पूर्व कप्तान धम्मिका निरोशन की गोली माकर हत्या कर दी गई है। 41 साल के इस पूर्व क्रिकेटर की हत्या की वजह सामने नहीं आई है। स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है। निरोशन श्रीलंका के अंबालांगोडा शहर में परिवार के साथ रहते थे।

गॉल जिले के एक बेहद छोटे से शहर अंबालांगोडा में रहने वाले निरोशन की हत्या उनकी पत्नी और दो बच्चों के सामने गोली मारकर कर दी गई। यह घटना 16 जुलाई की की रात को हुई। हत्यारे ने न‍िरोशन पर गोली क्यों चलाई, यह कारण अभी स्पष्ट नहीं है और संदिग्ध फरार है। अंबालांगोडा पुलिस फिलहाल अपराधी को पकड़ने की कोश‍िश कर रही हैं और मामले की जांच जारी है। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी 12 बोर की बंदूक के साथ आया था।

अंडर 19 क्रिकेट टीम की कप्तानी कर चुके धम्मिका निरोशन कभी श्रीलंका की नेशनल टीम में जगह नहीं बना पाए थे। ऑलराउंडर ने साल 2001 से 2004 के बीच गॉल क्रिकेट क्लब की तरफ से 12 फर्स्ट क्लास मैच और 8 लिस्ट ए मैच खेले। निरोशन ने इस छोटे से करियर में कुल 24 विकेट हासिल किए और 300 से ज्यादा रन बनाए। उन्होंने साल 2000 में अंडर 19 टीम में डेब्यू किया था। दो साल बाद वह टीम के कप्तान भी बनाए गए थे। 2004 में उन्होंने अपना आखिरी मुकाबला खेला था। निरोशन की कप्तानी में खेलने वाले फरवीज महारूफ, एजेलो मैथ्यूज और उपुल थरंगा ने बाद में श्रीलंका की नेशनल टीम में जगह बनाई।


निरोशन अपने करियर के दौरान अच्छे गेंदबाज थे। उन्होंने अंडर-19 के बाद घरेलू श्रीलंकाई टूर्नामेंटों में अपना क्रिकेट सफर जारी रखा। वह चिलाव मैरिएन्स क्रिकेट क्लब और गॉल क्रिकेट क्लब के लिए खेलते हुए भी नजर आए। क्रिकेटर की मौत के बाद उनका पर‍िवार सन्न है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।