हॉलीवुड एक्टर ब्रैड पिट के साथ फ्रेंच महिला को हुआ डेट करने का धोखा, फिर यूं लगाया 7 करोड़ का चूना

फ्रांस की एक महिला बड़े घोटाले का शिकार हो गई, जिसमें उसे विश्वास हो गया कि वह हॉलीवुड सुपरस्टार ब्रैड पिट को डेट कर रही है। फ्रांस की ये महिला पेशे से एक इंटीरियर डिजाइनर हैं और एक फ्रॉड में फंस कर उसे करीब सात करोड़ रूपयों का नुकसान हुआ है

अपडेटेड Jan 14, 2025 पर 8:01 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
फ्रेंच महिला को लगा ब्रैड पिट के साथ कर रही हूँ डेट

हॉलीवुड एक्टर ब्रैड पिट के फैंस पूरी दुनिया में हैं। ट्रॉय जैसी फेमस फिल्म करने वाले ब्रैड पिट की फैन फॉलोइंग लड़कियों में काफी ज्यादा ही है। अगर किसी भी फैन गर्ल को ब्रैड पिट को डेट करने का मौका मिले तो वो खुशी से फूले नहीं समाएगी। वहीं ब्रैड पिट को डेट करने के नाम पर फ्रांस की एक 53 वर्षीय महिला एक बड़े धोखे का शिकार हो गई। महिला को लगा कि वह हॉलीवुड अभिनेता ब्रैड पिट को डेट कर रही है, लेकिन असल में एक फ्रॉड ने उसे अपने जाल में फंसा लिया था।

महिला को लगा 7  करोड़ का चूना 

फ्रॉड ने महिला से 830,000 यूरो लगभग 7.36 करोड़ रुपये का चूना लगा दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐनी नाम की एक महिला को पहले एक अकाउंट से मैसेज मिला, जिसमें खुद को ब्रैड पिट की माँ बताया गया। इसके बाद एक नकली ब्रैड पिट ने उससे संपर्क किया। महिला पहले से ही अपने रिश्ते में मुश्किलों का सामना कर रही थी, और ठग की मीठी बातों और AI द्वारा बनाई गई नकली तस्वीरों और वीडियो के कारण वह फँस गई।


AI से हुआ बड़ा घोटाला

ऐनी ने याद किया कि वह ‘हैरान’ थी कि वह वास्तव में ब्रैड पिट से बात कर रही थी। उसने कहा, “पहले तो मुझे लगा कि यह नकली है, लेकिन मैं समझ नहीं पा रही थी कि मेरे साथ क्या हो रहा है। उसके बाद हम हर दिन एक दूसरे से संपर्क करते थे और हम दोस्त बन गए।" ऐनी ने दावा किया कि फ्रॉड ने उसे यह विश्वास दिलाने के लिए AI-जनरेटेड वीडियो और फ़ोटो का इस्तेमाल किया और उसके साथ ऑनलाइन रोमांस शुरू किया। इस दौरान उसने कभी मुझसे फोन पर बात नहीं की बस मैसेज के जरिए बात होती रही।

ठग ने दिलाया ये विश्वास

ठग ने महिला को यह विश्वास दिलाया कि उसकी पत्नी, एंजेलिना जोली ने उसके बैंक अकाउंट को फ्रीज कर दिया है। फिर उसने महिला से इलाज और अन्य खर्चों के लिए पैसे माँगे। साथ ही, नकली ब्रैड पिट ने उसे महँगे गिफ्ट भेजने की बात कहकर कस्टम ड्यूटी के नाम पर पैसे भी ले लिए। महिला को धोखे का अहसास तब हुआ जब उसने असली ब्रैड पिट की नई गर्लफ्रेंड के साथ तस्वीरें देखी। जब उसे यह सच्चाई पता चली, तो वह डिप्रेशन में चली गई और अस्पताल में भर्ती करनी पड़ी। अब फ्रेंच पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।