Georgia के स्की रिजॉर्ट में दम घुटने से 12 भारतीय नागरिकों की मौत, कार्बन मोनोऑक्साइड की वजह से गई जान

जॉर्जिया के आंतरिक मंत्रालय ने कहा, जांच कार्रवाई "सक्रिय रूप से" की जा रही है, फोरेंसिक-टीम मौके पर काम कर रही हैं और मामले से संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ भी की जा रही हैं। पीड़ितों की पहचान अभी तक जारी नहीं की गई है। BBC के अनुसार, गुडौरी स्कीइंग और स्नोबोर्डिंग के शौकीनों के लिए एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है, जहां सभी स्तरों के विजिटर्स के लिए विंटर स्पोर्ट्स एक्टिविटी की एक रेंज है

अपडेटेड Dec 16, 2024 पर 9:25 PM
Story continues below Advertisement
जॉर्जिया में दम घुटने से 12 भारतीय नागरिकों की मौत, कार्बन मोनोऑक्साइड की वजह से गई जान

राजधानी त्बिलिसी में भारतीय मिशन ने बताया कि जॉर्जिया में कार्बन मोनोऑक्साइड के कारण एक रेस्टोरेंट में कम से कम 12 भारतीय नागरिकों की मौत हो गई। ये शव एक स्की रिज़ॉर्ट में एक इंडियन फूड रेस्टोरेंट वाली इमारत की दूसरी मंजिल पर पाए गए। जॉर्जिया में भारतीय दूतावास ने दुख जताते हुए कहा, "मिशन को अभी गुडौरी, जॉर्जिया में 12 भारतीय नागरिकों की मौत के बारे में पता चला है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना। मिशन अपनी जान गंवाने वाले भारतीय नागरिकों की डिटेल हासिल करने के लिए स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है। हर संभव सहायता दी जाएगी।"

जॉर्जिया के आंतरिक मामलों के मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि शुरुआती निरीक्षण में किसी चोट या हिंसा के संकेत का पता नहीं चला। जबकि भारतीय मिशन ने कहा कि सभी 12 पीड़ित भारतीय थे, जॉर्जिया के मंत्रालय ने कहा कि 11 विदेशी थे, जबकि एक पीड़ित उसका नागरिक था।

आखिर क्या हुआ?


शुरुआती जांच में कहा गया है कि एक बिजली जनरेटर को एक इनडोर एरिया में रखा गया था, जो बेडरूम्स के पास एक बंद जगह थी। शुक्रवार की रात जब इमारत में बिजली चली गई, तो तेल से चलने वाला जनरेटर चालू कर दिया गया, जिससे पीड़ितों का दम घुट गया।

पुलिस ने जॉर्जिया की आपराधिक संहिता के अनुच्छेद 116 के तहत एक जांच शुरू की, जिसका मतलब लापरवाही से हुई हत्या है। "मौत का सटीक कारण" पता लगाने के लिए एक फोरेंसिक मेडिकल जांच भी शुरू की गई है।

जॉर्जिया के आंतरिक मंत्रालय ने कहा, जांच कार्रवाई "सक्रिय रूप से" की जा रही है, फोरेंसिक-टीम मौके पर काम कर रही हैं और मामले से संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ भी की जा रही हैं। पीड़ितों की पहचान अभी तक जारी नहीं की गई है।

BBC के अनुसार, गुडौरी स्कीइंग और स्नोबोर्डिंग के शौकीनों के लिए एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है, जहां सभी स्तरों के विजिटर्स के लिए विंटर स्पोर्ट्स एक्टिविटी की एक रेंज है। यह समुद्र तल से लगभग 2,200 मीटर की ऊंचाई पर मत्सखेता-मटियानेटी रीजन में काकेशस पहाड़ों में स्थित है।

Cyclone Chido: फ्रांस के मायोट में 90 साल बाद तूफान का कहर, अस्पताल-घर बन गए खंडहर, चिडो से तबाह हुई जिंदगी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।