Get App

Gisele Pelicot case: पति बना हैवान, पत्नी को नींद की गोली देकर 90 लोगों से कराया रेप! 9 साल तक होती रही दरिंदगी, ऐसे खुला पूरा मामला

Gisele Pelicot Mass Rape case: डॉमिनिक पेलीको ने करीब 9 साल तक अपनी पत्नी का एक या दो नहीं..करीब 90 अजनबी लोगों से बलात्कार कराया, जिसकी खबर खुद उनकी पत्नी ज़ीज़ेल को भी नहीं थी, क्योंकि घटना के वक्त ज़ीज़ेल हमेशा नशे में रहती थीं। उनका दरिंदा पति उन्हें खाने और पीने की चीजों में नशे की दवाइयां दिया करता था

Shubham Sharmaअपडेटेड Dec 19, 2024 पर 5:42 PM
Gisele Pelicot case: पति बना हैवान, पत्नी को नींद की गोली देकर 90 लोगों से कराया रेप! 9 साल तक होती रही दरिंदगी, ऐसे खुला पूरा मामला
Gisele Pelicot case: पत्नी को नींद की गोली देकर, 80 लोगों से कराया रेप!

पति-पत्नी का रिश्ता प्यार पर टिका होता है और यह बाहरी खूबसूरती से कहीं ज्यादा गहरा और मजबूत होता है। कुछ सालों पहले तक फ्रांस की ज़ीज़ेल पेलीको का भी यही मानना है था कि वे एक स्ट्रॉन्ग कपल हैं। 72 साल की ज़ीज़ेल पेलीको का एक खुशहाल परिवार था। उनके तीन बच्चें और सात पोते-पोतियां हैं। हर एक आम परिवार की तरह वह अपने पति डॉमिनिक पेलीको के साथ वेकेशन पर भी जाया करती थीं और उनका पति उन्हें बेहद प्यार करता था, लेकिन सिर्फ बाहरी दुनिया की नजर में...असल में वो अंदर से एक ऐसा वहशी दरिंदा था, जिसने न सिर्फ पति-पत्नी के रिश्ते, बल्कि पूरी इंसानियत को तार-तार कर डाला।

डॉमिनिक पेलीको ने करीब 9 साल तक अपनी पत्नी का एक या दो नहीं..करीब 90 अजनबी लोगों से बलात्कार कराया, जिसकी खबर खुद उनकी पत्नी ज़ीज़ेल को भी नहीं थी, क्योंकि घटना के वक्त ज़ीज़ेल हमेशा नशे में रहती थीं। उनका दरिंदा पति उन्हें खाने और पीने की चीजों में नशे की दवाइयां दिया करता था।

पति समेत 50 आरोपी पाए गए दोषी

फ्रांस की अदालत ने गुरुवार को ज़ीज़ेल पेलीको के मास रेप केस में उनके पूर्व पति डॉमिनिक समेत 50 आरोपियों को दोषी पाया। अदालत ने डोमिनिक को 20 साल की सजा सुनाई है। डोमिनिक को सजा होने के बाद ज़ीज़ेल ने बड़े ही आराम से दीवार पर सिर टिका दिया, क्योंकि आज वे अपने जीवन की सबसे मुश्लिक लड़ाई को जीत गईं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें