अमेरिका में इनफ्लेशन में बड़ा उछाल आया है। मार्च में कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स 8.5 फीसदी पर पहुंच गया है। सरकार ने मंगलवार को इनफ्लेशन के आंकड़े जारी किए। करीब बीते 40 साल में अमेरिका में महंगाई में यह सबसे बड़ा उछाल है। इंग्लैंड, इंडिया सहित दूसरे देशों में भी महंगाई बढ़ी है। लेकिन, अमेरिका में इनफ्लेशन बढ़ने से जो बाइडेन की चिंता बढ़ रही है।
