Get App

Google यूक्रेन के 17 स्टार्टअप्स को देगी आर्थिक मदद, सुंदर पिचाई ने किया ट्वीट

गगूल ने एक ब्लॉग पोस्ट में सपोर्ट यूक्रेन प्रोग्राम के बारे में ज्यादा जानकारी दी है। उसने कहा है कि यूक्रेन के स्टार्टअप्स को 2022 के दौरान गूगल 50 लाख डॉलर की सहायता मुहैया कराएगा

MoneyControl Newsअपडेटेड May 31, 2022 पर 4:59 PM
Google यूक्रेन के 17 स्टार्टअप्स को देगी आर्थिक मदद, सुंदर पिचाई ने किया ट्वीट
यूक्रेन के चुने गए हर स्टार्टअप को को 1,00,000 डॉलर की सहायता मिलेगी।

Google के सीईओ सुंदर पिचाई ने गूगल के यूक्रेन सपोर्ट फंड का ऐलान कर दिया है। इसके तहत गूगल यूक्रेन के 17 स्टार्टअप्स को मेंटॉरिंग और फाइनेंशियल सपोर्ट देगी। पिचाई ने इस बारे में एक ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने यूक्रेन के आंत्रप्रेन्योर को गूगल की तरफ से मिलने वाली मदद के बारे में बताया है।

पिचाई ने ट्वीट में कहा है, "मैं जब मार्च में पोलैंड के वॉर्सा में था तब यूक्रेन को हमारे सपोर्ट का ऐलान किया था। इसका मकसद युद्ध के दौरान यूक्रेन के आंत्रप्रेन्योर्स को अपना बिजनेस जारी रखने और बढ़ाने में मदद करना है। आज हम पहले रिसिपियंट्स का स्वागत करते हैं, जो गूगल से फाइनेंसिंग और मेंटॉरिंग हासिल करेंगे।"

यूक्रेन पर रूस ने 24 फरवरी को हमले शुरू किए थे। यह लड़ाई शुरू हुए तीन महीने से ज्यादा का वक्त बीत चुका है। अभी इसका कोई समाधान नजर नहीं आ रहा है। इस बीच यूक्रेन में कई फैक्ट्रियां और प्लांट्स के तबाह होने की खबरें हैं। इससे वहां के उद्यमियों को बड़ा झटका लगा है।

 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें