हैरी पॉटर (Harry Potter) फिल्मों में प्रोफेसर डंबलडोर (Dumbledore) का किरदार निभाने वाले अभिनेता सर माइकल गैम्बन का निधन हो गया है। उन्होंने 82 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। उनके परिवार ने यह जानकारी दी है। डबलिन में जन्मे स्टार ने अपने छह दशक के करियर में टीवी, फिल्म, थिएटर और रेडियो में काम किया। उन्होंने चार बाफ्टा अवॉर्ड जीते हैं। उनकी पत्नी लेडी गैम्बन और बेटे फर्गस ने कहा कि उनके "प्यारे पति और पिता" ने निमोनिया की बीमारी के चलते अस्पताल में दम तोड़ दिया।
