SpaceX और Tesla के CEO एलॉन मस्क (Elon Musk) के बारे में यह माना जाता है कि उन्हें जो कंपनी पसंद आए उसे खरीदने के लिए वह किसी भी हद तक जा सकते हैं। इसका ताजा सबूत Twitter है। मशहूर इंडस्ट्रियलिस्ट, इनवेस्टर्स और इंजीनियर Elon Musk आज जिस मुकाम पर पहुंचे हैं वह सफर आसान नहीं रहा है। अपने शुरुआती दिनों में उन्हें कई नाकामियों का सामना करना पड़ा था। लेकिन एलॉन मस्क की सबसे खास बात है कि वह कोशिश करना नहीं छोड़ते हैं।
