Imran Khan Arrest: पहले हाई कोर्ट के मेन गेट पर थी इमरान खान को गिरफ्तार करनी की तैयारी, आखिरी समय में बदला प्लान, पढ़ें इनसाइड स्टोरी

Imran Khan Arrest: इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद पाकिस्तान में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। रिपोर्ट में अधिकारियों के हवाले से कहा गया है कि "इससे पहले संबंधित क्वार्टरों ने अलग-अलग मामलों के सिलसिले में हाइ कोर्ट में इमरान की पेशी के दौरान पुलिस को उन्हें को गिरफ्तार करने का काम सौंपा था"

अपडेटेड May 10, 2023 पर 5:32 PM
पहले हाई कोर्ट के मेन गेट पर थी इमरान खान को गिरफ्तार करनी की तैयारी

पाकिस्तान (Pakistan) के पूर्व प्रधान मंत्री इमरान खान (Imran Khan) को गिरफ्तार करने की योजना को आखिरी समय में बदल दिया गया था। पाकिस्तानी अखबार Dawn ने दावा किया कि "रेंजर्स ने इस्लामाबाद हाई कोर्ट (IHC) के परिसर से पूर्व प्रधान मंत्री इमरान खान को गिरफ्तार किया, जबकि पहले ये काम राजधानी की पुलिस को दिया गया था।"

इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद पाकिस्तान में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। रिपोर्ट में अधिकारियों के हवाले से कहा गया है कि "इससे पहले संबंधित क्वार्टरों ने अलग-अलग मामलों के सिलसिले में हाइ कोर्ट में इमरान की पेशी के दौरान पुलिस को उन्हें को गिरफ्तार करने का काम सौंपा था।"

फिर एक योजना बनाई गई, जिसके मुताबिक इमरान खान को कोर्ट के मेन गेट पर ही गिरफ्तार किया जाना था। अधिकारियों ने Dawn को बताया, "हालांकि, बाद में पुलिस को उन्हें कोर्ट परिसर के अंदर से हिरासत में लेने के लिए कहा गया।"

पाकिस्तान: इमरान खान पर कसेगा अब और ज्यादा शिकंजा? PTI प्रमुख तोशखाना मामले में दोषी करार


रिपोर्ट में दावा किया गया है, "वरिष्ठ कमांड निर्देशों से सहमत था, लेकिन निगरानी अधिकारियों, जिन्हें गिरफ्तारी का काम सौंपा गया था, उन्होंने ये कहते हुए विरोध किया कि अगर गिरफ्तारी परिसर के अंदर से की गई तो इसकी कीमत पुलिस को चुकानी होगी।"

रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि किस तरह से इमरान खान को गिरफ्तार किया गया था। इसमें बताया गया, “सुरक्षा कर्मी ने कमरे में घुसे और इमरान खान को गिरफ्तार किया। उन्हें एक SUV की ओर ले गए और उन्हें अंदर बैठा दिया। कई कर्मी भी वाहन पर चढ़े और कुछ दरवाजे के पास फुटर पर खड़े हो गए।"

अधिकारियों ने Dawn को बताया कि इमरान खान की पार्टी के कुछ नेता "गिरफ्तारी से बचने के लिए अदालत परिसर से बाहर निकलने में कामयाब रहे, लेकिन फवाद चौधरी समेत कुछ लोग वहीं रहे और गिरफ्तारी से बचने के लिए कोर्ट रूम के अंदर चले गए।"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।