Imran Khan Rally Firing: पाकिस्तान (Pakistan) के वजीराबाद (Wazirabad) में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) की रैली में गोली (Firing) चलने की जानकारी मिली है। इस घटना में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के अध्यक्ष इमरान खान को भी गोली लगी है। ये फायरिंग रैली में इमरान के कंटेनर के पास ही हुई थी।
पाकिस्तान मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, वजीराबाद में जफर अली खान चौक के पास पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के अध्यक्ष इमरान खान के कंटेनर के पास फायरिंग की सूचना मिली थी।
इमरान खान की हालत स्थिर बताई जा रही है। हालांकि, उनको लाहौर शिफ्ट किया गया। गुजरांवाला में PTI के हकीकी आजादी मार्च (Haqiqi Azadi march) पर गोलीबारी हुई है।
पाकिस्तान की ARY न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान कथित तौर पर उनके लॉन्ग मार्च कंटेनर के पास गोली लगने से घायल हो गए हैं।
The Dawn के मुताबिक, PTI नेता फवाद चौधरी ने पुष्टि की है कि वजीराबाद में आज लॉन्ग मार्च के दौरान 'लक्षित हमले' में इमरान खान के पैर में गोली लगी।
घटना के तुरंत बाद Aaj TV के साथ एक इंटरव्यू में, उन्होंने कहा कि हमले में तीन लोग घायल हो गए, जिनमें सीनेटर फैसल जावेद और अहमद चट्ठा शामिल हैं।
Imran Khan Rally Firing: AK-47 लेकर चल रहा था हमलावर
वहीं PTI के इमरान इस्माइल ने कहा है कि पार्टी प्रमुख इमरान खान के पैर में "तीन से चार" गोली मारी गई है। Bol TV से बात करते हुए उन्होंने कहा कि जब हमला हुआ, तो वह इमरान के बगल में थे। उन्होंने कहा कि फैसल जावेद भी घायल हुए और इमरान के पैर में तीन से चार गोलियां लगीं।
उन्होंने आगे कहा कि हमलावर सीधे कंटेनर के सामने था और AK-47 लेकर चल रहा था। हालांकि, हमलावर को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया है।
पंजाब के मुख्यमंत्री परवेज इलाही (Parvez Elahi) ने वजीराबाद में PTI अध्यक्ष इमरान खान के कंटेनर के पास हुई गोलीबारी की घटना पर संज्ञान लिया है। प्रांत के DG को विस्तृत जांच के बाद रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है।
मुख्यमंत्री ने कहा, "इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों को जल्द ही न्याय के कटघरे में खड़ा किया जाएगा और घायलों को बेहतरीन चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जाएगी।"
वहीं सूचना मंत्री मरियम औरंगजेब ने कहा कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ (Shehbaz Sharif) की हाल की चीन यात्रा को लेकर होने वाली प्रेस कांफ्रेंस PTI प्रमुख इमरान खान पर हमले के बाद स्थगित कर दी गई है।