Get App

Imran Khan Rally Firing: इमरान खान के पैर में लगीं 3 से 4 गोली, AK-47 लेकर आया था हमलावर, PTI के दो और नेता भी घायल

Imran Khan Rally Firing: PTI नेता फवाद चौधरी ने पुष्टि की है कि वजीराबाद में आज लॉन्ग मार्च के दौरान 'लक्षित हमले' में इमरान खान के पैर में गोली लगी। हमले में तीन लोग घायल हो गए, जिनमें सीनेटर फैसल जावेद और अहमद चट्ठा शामिल हैं

Curated By: Shubham Sharmaअपडेटेड Nov 03, 2022 पर 6:31 PM
Imran Khan Rally Firing: इमरान खान के पैर में लगीं 3 से 4 गोली, AK-47 लेकर आया था हमलावर, PTI के दो और नेता भी घायल
Imran Khand Rally Firing: इमरान खान के पैर में लगी 3 से 4 गोली

Imran Khan Rally Firing: पाकिस्तान (Pakistan) के वजीराबाद (Wazirabad) में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) की रैली में गोली (Firing) चलने की जानकारी मिली है। इस घटना में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के अध्यक्ष इमरान खान को भी गोली लगी है। ये फायरिंग रैली में इमरान के कंटेनर के पास ही हुई थी।

पाकिस्तान मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, वजीराबाद में जफर अली खान चौक के पास पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के अध्यक्ष इमरान खान के कंटेनर के पास फायरिंग की सूचना मिली थी।

इमरान खान की हालत स्थिर बताई जा रही है। हालांकि, उनको लाहौर शिफ्ट किया गया। गुजरांवाला में PTI के हकीकी आजादी मार्च (Haqiqi Azadi march) पर गोलीबारी हुई है।

पाकिस्तान की ARY न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान कथित तौर पर उनके लॉन्ग मार्च कंटेनर के पास गोली लगने से घायल हो गए हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें