Get App

Iraq University Fire: सोरन यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में लगी भीषण आग, 14 छात्रों की मौत

Iraq University Fire: इराक के उत्तरी शहर एरबिल के पास एक यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में आग लगने की खबर सामने आई है। इस आग में 14 छात्रों की मौत हो गई है। वहीं 18 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। स्थानीय स्वास्थ्य निदेशालय के प्रमुख ने बताया कि घटना एरबिल के सोरन शहर में हुई है

Jitendra Singhअपडेटेड Dec 09, 2023 पर 8:14 AM
Iraq University Fire: सोरन यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में लगी भीषण आग, 14 छात्रों की मौत
Iraq University Fire: घटना के कुछ घंटों बाद आग पर काबू पा लिया गया है।

Iraq University Fire: नॉर्दन इराक के सोरन में एक बड़ा हादसा हो गया है। सोरन यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। इस आग में 14 छात्रों की मौत हो गई है। वहीं 18 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, यह हादसा शुक्रवार रात 8.15 बजे हुआ। स्थानीय स्वास्थ्य निदेशालय के प्रमुख ने बताया कि घटना एरबिल के सोरन शहर में हुई है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, खबर लिखे जाने तक आग पर काबू पा लिया गया। लेकिन यह हादसा कैसे और क्यों हुआ? इसका अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है।

कैंपस में दहशत का माहौल

सोरन के स्वास्थ्य निदेशालय के प्रमुख कामराम मुल्ला मोहम्मद (Kamaram Mulla Mohammed) के मुताबिक, एरबिल के पूर्व में छोटे से शहर सोरन में एक इमारत में आग लग गई। इस हादसे में घायल हुए 18 छात्रों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उन लोगों का इलाज चल रहा है। यूनिवर्सिटी में हुए हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। यूनिवर्सिटी के टीचर और छात्र सभी इस घटना से आहत हैं।

जानिए कैसे लगी आग

सब समाचार

+ और भी पढ़ें