Get App

इजरायल का अगला टारगेट अयातुल्ला खामेनेई! नसरल्लाह की मौत के बाद ईरान ने अपने सुप्रीम लीडर को सीक्रेट जगह पर शिफ्ट किया

जिस हवाई हमले में नसरल्लाह की मौत हुई, उसमें ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRG) के वरिष्ठ कमांडर अब्बास निलफोरुशान की भी जान चली गई, जो 58 साल के थे। इस घटना ने पहले से ही अस्थिर इलाके को संघर्ष के सबसे खतरनाक चरण में डाल दिया है। NYT की रिपोर्ट में कहा गया है कि रूढ़िवादी ईरानी कड़े जवाब की तलाश में हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 29, 2024 पर 8:38 PM
इजरायल का अगला टारगेट अयातुल्ला खामेनेई! नसरल्लाह की मौत के बाद ईरान ने अपने सुप्रीम लीडर को सीक्रेट जगह पर शिफ्ट किया
इजरायल का अगला टारगेट अयातुल्ला खामेनेई! ईरान ने अपने सुप्रीम लीडर को सीक्रेट जगह पर शिफ्ट किया

लेबनान में इजरायल के हमलों की दहशत ईरान तक फैल गई है। ऐसा इसलिए क्योंकि इजरायली सेना ने हिजबुल्लाह के टॉप लीडर हसन नसरल्लाह को ढेर कर दिया। ऐसी आशंका लगाई जाने लगी है कि इजरायल अगला टारगेट ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई भी हो सकते हैं। कम से कम चार ईरानी अधिकारियों ने द न्यूयॉर्क टाइम्स को बताया कि नसरल्लाह की हत्या पर ईरान की लीडरशिप विभाजित है।

जिस हवाई हमले में नसरल्लाह की मौत हुई, उसमें ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRG) के वरिष्ठ कमांडर अब्बास निलफोरुशान की भी जान चली गई, जो 58 साल के थे। इस घटना ने पहले से ही अस्थिर इलाके को संघर्ष के सबसे खतरनाक चरण में डाल दिया है।

दो धड़ों में बंटे ईरान के नेता

NYT की रिपोर्ट में कहा गया है कि रूढ़िवादी ईरानी कड़े जवाब की तलाश में हैं, जिसमें इजरायल पर सीधा हमला भी शामिल है। हालांकि, उदारवादी संयम बरतने का आग्रह कर रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें