Get App

जो बाइडेन ने पेश किया 6.8 लाख करोड़ डॉलर का बजट प्रस्ताव, अमीरों पर बढ़ाएंगे टैक्स

बाइडेन के बजटीय प्रस्ताव का सबसे ज्यादा विरोध रिपब्लिकन पार्टी की ओर से किया जा रहा है। ये भी बता दें कि नवंबर में हुए चुनाव में अमेरिका के हाउस ऑफ रिप्रेंजेन्टेटिव्स में रिपब्लिकन पार्टी बहुमत में है। ऐसे में जो बाइडेन के किसी भी प्रस्ताव को हाउस ऑफ रिप्रेजेटिव्स में रिपब्लिकन के कठोर विरोध का सामना करना पड़ सकता है। इस प्रस्तावों को पास होने के संभावना भी नहीं है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Mar 10, 2023 पर 10:24 AM
जो बाइडेन ने पेश किया 6.8 लाख करोड़ डॉलर का बजट प्रस्ताव, अमीरों पर बढ़ाएंगे टैक्स
बाइडेन की योजना निवेश के लिए कैपिटल गेन टैक्स 20 फीसदी से बढ़ाकर 39.6 फीसदी करने की है। इससे कॉरपोरेट्स, रईस अमेरिकियों से ज्यादा टैक्स वसूली होगी

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने गुरुवार को अगले साल के लिए 6.8 लाख करोड़ डॉलर का बजटीय प्रस्ताव पेश किया है। इस प्रस्ताव में सरकारी खर्च की योजनाओं और धनी लोगों पर ऊंची दर पर टैक्स लगाने का प्रस्ताव रखा गया है। इस प्रस्ताव के साथ ही जो बाइडेन ने 2024 के राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपनी उम्मीदवारी के पत्ते भी खोल दिए हैं। फिलाडेल्फिया यूनियन ने हाल में बोलते हुए डेमक्रेटिक प्रेसीडेंट जो बाइडेन ने रिपब्लिकन प्रतिद्वंदियों को देश की वित्तीय जिम्मेदारियों पर चुनौती देते हुए अगले 10 साल में अमेरिकी वित्तीय घाटे में करीब 3 लाख करोड़ डॉलर की कमी लाने की योजना का खुलासा किया।

सुपर रिच लोगों को देना होगा ज्यादा टैक्स

इस योजना के तहत 40000 डॉलर से प्रति वर्ष से ज्यादा कमाने वाले धनी अमेरिकन पर टैक्स बढ़ाने का प्रस्ताव भी रखा गया है। पूरे बजटीय प्रस्ताव पर नजर डालें तो इसमें अक्टूबर से शुरू होने वाले 12 महीने के अगले वित्त वर्ष के लिए संघीय सरकार के खर्च को 6.2 लाख करोड़ डॉलर से बढ़ाकर 6.8 लाख करोड़ डॉलर करने का प्रस्ताव रखा गया है।

अपने इस संबोधन में बोलते हुए जो बाइडेन ने कहा कि लंबे समय से वर्किंग क्लास के लोग अपना खून-पसीना बहा रहे हैं। लेकिन उन पर खास ध्यान नहीं दिया गया है। वहीं देश के शीर्ष पर बैठे लोग तमाम छूट हासिल कर रहे हैं। गौरतलब है कि 2020 के अपने पिछले चुनावी अभियान में भी जो बाइडेन ने ब्लू कॉलर वर्कर्स पर ही अपना फोकस किया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें