Kamala Harris: जो बाइडेन बोले- 2024 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में भारतीय मूल की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस उनकी साथी होंगी

Kamala Harris भारतीय मूल की पहली अश्वेत एशियाई महिला हैं जोकि अमेरिका की उपराष्ट्रपति बनी हैं

अपडेटेड Jan 20, 2022 पर 1:10 PM
Joe Biden ने कहा कि कमला हैरिस काफी अच्छा काम कर रही हैं और वह मेरा आगे भी साथ देने वाली बनेंगी

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) ने बुधवार को पुष्टि की कि 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में उपराष्ट्रपति कमला हैरिस (Kamala Harris) उनकी साथी होंगी। बता दें कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपनी सरकार के कार्यकाल का एक साल पूरा कर लिया है। इस मौके पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पत्रकारों के एक सवाल पर उन्होंने कहा कि अगर 2024 में वह फिर चुनाव लड़ते हैं तो उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ही मेरी साथी होंगी।

बाइडेन ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति चुने जाने वाली पहली महिला कमला हैरिस पर फिर से भरोसा जताने की बात कही है। बाइडेन ये मानते हैं कि कमला हैरिस अपनी भूमिका ठीक तरीके से निभा रहीं हैं और वो आगे भी मेरा साथ देने वाली रहेंगी। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि मैं कमला हैरिस के साथ काम करके काफी खुश हूं, मैंने उन्हें नंबर दो की भूमिका में रखा है और वह अपना काम काफी अच्छे से कर रही हैं।

NFT Job: एक्सपर्ट बोले- बिक्री में तेजी के कारण एनएफटी में रोजगार के अवसर बढ़ने के आसार


प्रेस कॉन्फेंस के दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्‍या वो हैरिस के काम से खुश हैं और क्‍या वो दोबारा उनके साथ चुनावी मैदान में दिखाई देंगी। इस पर बाइडेन ने कहा कि हां, क्‍यों नहीं। मैं उनके काम से बेहद खुश हूं। बाइडेन ने ये भी कहा कि उन्‍होंने कमला को नंबर दो की भूमिका में रखा है और अपना काम वो बेहद जिम्‍मेदारी के साथ कर रही हैं। बता दें कि पिछले साल दिसंबर में पत्रकारों के एक सवाल का जवाब देते हुए कमला हैरिस ने कहा था कि उन्‍होंने इस बारे में बाइडेन के साथ फिलहाल कोई बातचीत नहीं की है।

बता दें कि कमला हैरिस भारतीय मूल की पहली अश्वेत एशियाई महिला हैं जोकि अमेरिका की उपराष्ट्रपति बनी हैं। राष्ट्रपति के चुनाव की शुरुआत से ही कमला हैरिस को इस पद का दावेदार माना जा रहा था। साल 2019 के राष्‍ट्रपति चुनाव में वो बाइडेन की सहयोगी थीं। कमला हैरिस का जन्म ऑक्लैंड में हुआ था और वह कैलिफोर्निया में बड़ी हुईं। उनके पिता जमाइका से थे और मां भारत के चेन्नई की रहने वाली थीं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।