सोशल मीडिया पर आए वीडियो फुटेज में उस डरावने पल की तस्वीरें हैं, अजरबैजान एयरलाइंस का एक विमान बुधवार को कजाकिस्तान के शहर अकताऊ में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 30 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की आशंका है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विमान में 67 लोग सवार थे और कम से कम 32 लोग बच गए। कजाकिस्तान के आपात मंत्रालय ने एक टेलीग्राम बयान में कहा कि विमान में सवार लोगों में चालक दल के पांच सदस्य शामिल थे।
