शनिवार को वॉइस ऑफ अमेरिका (Voice of America) के 1,300 से अधिक कर्मचारियों को छुट्टी पर भेज दिया गया। साथ ही सत्तावादी शासनों को ब्रॉडकास्ट करने वाली दो अमेरिकी न्यूज सर्विसेज के लिए फंडिंग खत्म कर दी गई। एक दिन पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सरकार की ओर से फंडेड मीडिया आउटलेट वॉइस ऑफ अमेरिका (VOA) और 6 अन्य फेडरल एजेंसियों में स्टाफ में कटौती करने का आदेश दिया था।
