Get App

Nobuyo Oyama Dies: डोरेमोन की जादुई आवाज हुई खामोश, मशहूर वॉइस आर्टिस्ट नोबुयो ओयामा का निधन

Nobuyo Oyama Dies: डोरेमोन को आवाज देने के लिए प्रसिद्ध जापानी आवाज अभिनेता नोबुयो ओयामा का 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उन्होंने अपना कैरियर 1960 के दशक में शुरू किया। लेकिन एनीमे सीरीजमें उनके द्वारा निभाए गए टून कैरेकटर डोरेमोन की आवाज ने दुनियाभर उनको प्रसिद्धि दिलाई

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 11, 2024 पर 3:02 PM
Nobuyo Oyama Dies: डोरेमोन की जादुई आवाज हुई खामोश, मशहूर वॉइस आर्टिस्ट नोबुयो ओयामा का निधन
Nobuyo Oyama Dies: नोबुयो ओयामा का निधन पिछले महीने हुआ था, लेकिन यह खबर अब सामने आई है

Nobuyo Oyama Dies: मशहूर कार्टून कैरेटर डोरेमोन (Doraemon) के पीछे की प्यारी आवाज देने वाली नोबुयो ओयामा (Nobuyo Oyama) का 90 साल की उम्र में निधन हो गया है। डोरेमोन को आवाज देने के लिए प्रसिद्ध जापानी वॉइस आर्टिस्ट नोबुयो ओयामा का निधन पिछले महीने हुआ था, लेकिन यह खबर अब सामने आई है। विभिन्न समाचार रिपोर्टों में कहा गया है कि ओयामा का निधन 29 सितंबर को हुआ था। हालांकि उनके निधन की खबर शुक्रवार, 11 अक्टूबर को फैली। उनके निधन का कारण अभी भी स्पष्ट नहीं है, लेकिन अपुष्ट स्रोतों का दावा है कि उनकी मृत्यु प्राकृतिक कारणों से हुई।

1933 में नोबुयो यामाशिता का जन्म हुआ था। उन्होंने अपना कैरियर 1960 के दशक में शुरू किया। लेकिन एनीमे सीरीज (anime series) में उनके द्वारा निभाए गए टून कैरेकटर डोरेमोन की आवाज ने इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में उनकी विरासत को मजबूत किया।

1979 से लेकर उन्होंने 25 से अधिक वर्षों तक इस किरदार को आवाज दी। वह इस पीढ़ी की बेमिसाल आवाज बन गईं। वह लाखों लोगों के लिए बचपन की यादों का प्रतीक बन गईं। डोरेमोन यात्रा करने वाला रोबोट बिल्ली जो अपने युवा दोस्त नोबिता को जीवन में आगे बढ़ने में मदद करता है। वह जापानी पॉप संस्कृति का एक अभिन्न अंग बन गया।

जापान में हिट होने के बाद इस शो की लोकप्रियता भारत सहित अन्य देशों में फैल गई, जहां इसे डब करके प्रसारित किया गया। उनके निधन की घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलियों का तांता लग गया। फैंस ने अपना गहरा दुख व्यक्त किया और डोरेमोन के साथ बड़े होने की अपनी सबसे प्यारी यादें साझा कीं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें