Shanghai lockdown : खिड़कियों से चिल्लाते लोग, सरकारी कर्मचारियों से झड़पें, कुछ ऐसा है शंघाई का हाल

वीडियो में शंघाई में रहने वाले लोग अपने घरों की खिड़कियों से चिल्लाते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल, लॉकडाउन के चलते लोगों के खाने तक के लिए अपने घर से निकलने पर रोक लग गई है

अपडेटेड Apr 13, 2022 पर 1:56 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
शंघाई के लोग सोशल मीडिया पर कोविड से निपटने की चीन सरकार की खराब नीति पर गुस्सा जाहिर कर रहे हैं

Shanghai lockdown : शंघाई में कोविड19 महामारी के चलते लागू सख्त लॉकडाउन (COVID lockdown) के बीच वहां से खौफनाक वीडियो सामने आ रहे हैं। हाल के एक वीडियो में शंघाई में रहने वाले लोग अपने घरों की खिड़कियों से चिल्लाते हुए नजर आए। दरअसल, लॉकडाउन के चलते लोगों के खाने तक के लिए अपने घर से निकलने पर रोक लग गई है।

लोग खिड़कियों से लगा रहे मदद की गुहार

एक ट्विटर यूजर ने ऑनलाइन एक क्लिप पोस्ट की, जिसमें कहा गया है कि यह वीडियो उनके पिता के एक करीबी दोस्त ने बनाया है। क्लिप के मुताबिक, “एक हफ्ते से जारी लॉकडाउन के बाद अब लोग अपने घरों की खिड़कियों पर खड़े होकर चिल्ला रहे हैं।” वे अपने अपार्टमेंट के बाहर नहीं निकल सकते हैं, इसलिए इस तरह से मदद की गुहार लगा रहे हैं।


एक वेबसाइट के मुताबिक, फुटेज में आसपास के अपार्टमेंट्स की खिड़कियों से कई आवाजें सुनी जा सकती हैं।

आखिर कब खत्म होगा लॉकडाउन

एक ट्रांसलेटर के मुताबिक, क्लिप मे एक शख्स कहता है, “यह शंघाई है, हर कोई चिल्ला रहा है। एक सप्ताह से लगे लॉकडाउन के बाद अब वहां की ऐसी हालत है। कोई नहीं जानता कि यह कब खत्म होने जा रहा है।”

कई लोग सोशल मीडिया पर कोविड से निपटने की चीन सरकार की खराब नीति पर गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। सरकार की संक्रमित बच्चों को अपने वायरस से मुक्त माता-पिता से अलग करने की नीति को लेकर इस हफ्ते में लोगों में खासा गुस्सा दिखाई दिया।

खाने की कमी की शिकायतें कर रहे लोग

चीन के सबसे बड़े शहर में 5 अप्रैल से लॉकडाउन लगा हुआ है। चीन के 2.5 करोड़ लोगों को चरणबद्ध तरीके से लॉकडाउन से गुजरना पड़ा है। लोग खाने की कमी की शिकायतें कर रहे हैं और स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ संघर्ष की खबरें सामने आ रही हैं।

हालांकि, अधिकारी अपनी जीरो टॉलरेंस की नीति से पीछे नहीं हट रहे हैं। शहर के स्वास्थ्य अधिकारी वू कियानू हाल में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, “अभी कोई ढील नहीं दी जाएगी।”

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।