Pakistan news: SCO समिट से पहले बलूचिस्तान की कोयला खदान में भीषण हमला, 20 की मौत, 7 घायल

Pakistan Attack: पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बंदूकधारियों ने जुनैद कोयला खदान पर हमला कर दिया है। इससे 20 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं 7 लोग घायल बताए जा रहे हैँ। स्थानीय पुलिस के मुताबिक, बंदूकधारियों ने देर रात ही कोयला खदान को घेर लिया था। इसके बाद सुबह ताबड़तोड़ गोलियों की बौछार शुरू कर दी

अपडेटेड Oct 11, 2024 पर 11:02 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Pakistan Attack: पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिम इलाके में बंदूकधारियों ने 20 खनिकों की हत्या कर दी और सात को घायल कर दिया।

पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिम प्रांत बलूचिस्तान में बंदूकधारियों ने 20 खनिकों की हत्या कर दी इसमें 7 लोग घायल हो गए। बंदूकधारियों ने एक निजी कोयला खदान जुनैद कोला कंपनी पर बंदूकधारियों ने हमला कर दिया। एक डॉक्टर ने बताया कि जिला अस्पताल में 20 शव आए हैं और 7 घायलों का इलाज चल रहा है। बलूचिस्तान प्रांत का यह ताजा हमला देश की राजधानी में आयोजित होने वाले एक प्रमुख सुरक्षा शिखर सम्मेलन से कुछ दिन पहले किया गया है। पुलिस अधिकारी हमायूं खान नासिर ने बताया कि बंदूकधारियों ने 10 अक्टूबर की रात देर रात डुकी जिले में कोयला खदान के पास स्थित आवासों को घेर लिया।

इसके बाद आज सुबह (11 अक्टूबर 2024) को ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी। इनमें से ज्यादातर लोग बलूचिस्तान के पश्तून-भाषी इलाकों से थे। मृतकों में से तीन और घायलों में से चार लोग अफगान मूल के बताए जा रहे हैं। फिलहाल इस हमले की अब तक किसी समूह ने जिम्मेदारी नहीं ली है।

खदानों और मशीनों में लगाई आग


एक स्थानीय राजनेता हाजी खैरुल्लाह नासिर ने घटना के बारे में मीडिया को बताया कि यह घटना बलूचिस्तान प्रांत के डुकी जिले में हुई है। अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी करते हुए कई लोगों की हत्या कर दी है। उन्होंने यह भी कहा कि हथियारों से लैस हमलावरों ने घटनास्थल से भागने से पहले खदानों और मशीनों में आग लगा दी। यह इलाका लंबे समय से अलगाववादी गतिविधियों के लिए जाना जाता है। यहां के कई समूह पाकिस्तानी सरकार पर तेल और खनिज-समृद्ध बलूचिस्तान के संसाधनों का अनुचित तरीके से दोहन करने का आरोप लगाते हैं।

पाकिस्तान में SCO शिखर सम्मेलन

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में ऐसे वक्त हमला हुआ है, जब अगले कुछ दिनों में राजधानी इस्लामाबाद में एक प्रमुख सुरक्षा शिखर सम्मेलन का आयोजन होने वाला है। देश में 15 और 16 अक्टूबर को शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन (SCO) समिट होना है। इसमें भारत की तरफ से विदेश मंत्री एस जयशंकर भी शामिल होने वाले हैं। उससे पहले पाकिस्तान में हुए हलिया घटना ने सुरक्षा के लिहाज से चिंता पैदा कर दी है।

बांग्लादेश के जेशोरेश्वरी मंदिर से दिन दहाड़े मुकुट चोरी, पीएम मोदी ने किया था गिफ्ट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।