कंगाल पड़े पाकिस्तान को मिला 20 अरब डॉलर, वर्ल्ड बैंक ने कर्ज तो दिया पर रखीं ये बड़ी शर्तें

वर्ल्ड बैंक ने पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है। चौपट पड़े पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था में वर्ल्ड बैंक, करीब 20 बिलियन डॉलर लगाने जा रहा है ये एक तरह का कर्ज है, जो अगले 10 साल तक देश के 6 बातों के ध्यान में रखकर दिया गया है

अपडेटेड Jan 15, 2025 पर 5:37 PM
Story continues below Advertisement
Pakistan News: कंगाल पड़े पाकिस्तान को मिली बड़ी रकम

World Bank Loan to Pakistan : चौपट पड़े पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था में वर्ल्ड बैंक एक बार फिर जान फूंकने जा रहा है। वर्ल्ड बैंक पाकिस्तान को लेकर एक बार फिर बड़ा ऐलान किया है। वर्ल्ड बैंक, पाकिस्तान को 20 अरब अमेरिकी डॉलर देने की तैयारी कर रहा है। अगर भारतीय रूपयों में बात करें तो वर्ल्ड बैंक अपने पड़ोसी मुल्क को करीब 1 लाख 70 हजार करोड़ देने जा रहा है। वर्ल्ड बैंक के कंट्री डायरेक्टर नैजी बेनहासिन ने कहा कि यह रकम पाकिस्तान को इंटरनेशनल डिवेलपमेंट एसोसिएशन और इंटरनेशनल बैंक फॉर रिकंस्ट्रक्शन ऐंड डिवेलपमेंट माध्यम से दी जा रही है।

वर्ल्ड बैंक ने दिया लोन

बता दें कि पिछले कई सालों से पाकिस्तान काफी बड़े आर्थिक संकट से जूझ रहा है। इस आर्थिक संकट से उबरने के लिए पाकिस्तान, अक्सर आईएमएफ, वर्ल्ड बैंक से लेकर चीन और अरब देशों तक गुहार लगाता रहता है। फिलहाल वर्ल्ड बैंक ने पाकिस्तान को 10 साल के लिए 20 अरब डॉलर का लोन देने पर सहमति जताई है। रिपोर्ट में यह जानकारी देते हुए कहा गया है कि यह एक अग्रणी 10-वर्षीय पहल है, जो वर्ल्ड बैंक की ओर से वित्तपोषित परियोजनाओं को राजनीतिक बदलावों से बचाएगी और छह लक्षित क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करेगी। पाकिस्तानी अखबार एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने पहले ही इस बाता का दावा किया था। एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने आधिकारिक दस्तावेजों के आधार इस बात की जानकारी दी थी।


माननी होंगी ये शर्तें 

पाकिस्तान कंट्री पार्टनरशिप फ्रेमवर्क 2025-35 नाम के कार्यक्रम का मकसद समाज के उन बिंदुओं पर काम करना है। वहीं लोन देते हुए वर्ल्ड बैंक ने पाकिस्तान के सामने कई तरह की शर्तें भी रखीं हैं। वर्ल्ड बैंक ने जो शर्तें रखी हैं उनमें, बैंक से मिसने वाले इस पैसों को शिशु मृत्यु दर कम करने, कुपोषण खत्म करने, ऊर्जा के नवीकरणीय उपाय अपनाने और क्लाइमेट चेंज से निपटने के उपायों पर खर्च किया जाना चाहिए। अब इन शर्तों को देखते हुए इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि, वर्ल्ड बैंक ने पाकिस्तान को यह लोन देश में शिक्षा, स्वास्थ्य के प्रसार के लिए दी है। इस फंड का और कोई दूसरे कामों के लिए इस्तेमाल नहीं किया जा सकता।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।