पाकिस्तान से एक बड़ी खबर सामने आई है। खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के मुख्यमंत्री अली अमीन गंडापुर कल (9 सिंतबर 2024) सुबह 7 बजे से लापता बताए जा रहे हैं। इसके अलावा इमरान खान की पार्टी 'पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ' (PTI) के कई नेता गिरफ्तार किए गए हैं। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान जेल में बंद हैं। इमरान की रिहाई की मांग को लेकर उनकी पार्टी ने रविवार (8 सितंबर 2024) को एक बड़ी रैली की थी। इस रैली में गंडापुर ने धमकी भरे अंदाज में इमरान खान को छुड़ाने की बात कही थी।
