Pakistan News: पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था खस्ताहाल हो चुकी है। बिजली की मांग लगातार बढ़ रही है लेकिन पर्याप्त सप्लाई नहीं है। ऐसे में पाकिस्तान की सरकार ने एकबार फिर बिजली का रेट बढ़ा दिया है। पाकिस्तान के पावर मिनिस्टर खुर्रम दस्तगीर ने 26 जुलाई को बताया कि बिजली के रेट में 7.90 रुपए प्रति यूनिट का इजाफा किया गया है।
