पाकिस्तान में आई बाढ़ पर पीएम मोदी ने जताई थी चिंता, पाक पीएम शहबाज शरीफ ने दिया यह जवाब

पाकिस्तान में रिकॉर्डतोड़ भारी बारिश से तबाही मची हुई है। सिंध और बलूचिस्तान में बारिश के कहर काफी नुकसान हुआ है। पड़ोस में आई बाढ़ पर पीएम मोदी ने चिंता जताई थी। जिस पर पाक पीएम की ओर से जवाब आया है

अपडेटेड Sep 01, 2022 पर 10:02 AM
Story continues below Advertisement
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि वह पाकिस्तान में बाढ़ से हुई तबाही को देखकर दुखी हैं।

पाकिस्तान में बाढ़ से जो हालात पैदा हुए हैं उसे देखकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने दुख जताया था। उन्होंने ट्वीट करके कहा था कि वह पाकिस्तान में बाढ़ से हुई तबाही को देखकर दुखी हैं। पीएम मोदी के ट्वीट पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ (Shehbaz Sharif) ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने पीएम मोदी का धन्यवाद किया है। बता दें कि पाकिस्तान में भारी बारिश के कारण आई भीषण बाढ़ से तबाही मची हुई है। 1,100 से अधिक लोग मारे गए हैं। 3.3 करोड़ लोगों को विस्थापित होना पड़ा है।

शहबाज ने दिया यह जवाब

शहबाज शरीफ ने अपने ट्वीट में कहा, मैं भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी को बाढ़ के कारण हुए मानवीय और भौतिक नुकसान पर शोक व्यक्त करने के लिए धन्यवाद देता हूं। अपने विशिष्ट गुणों के साथ पाकिस्तान के लोग, इंशाअल्लाह, इस प्राकृतिक आपदा के प्रतिकूल प्रभावों को दूर करेंगे। अपने जीवन और समुदायों को फिर से बनाएंगे।


जानिए क्या कहा था पीएम मोदी ने

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा था कि पाकिस्तान में बाढ़ से हुई तबाही को देखकर दुख हुआ। हम पीड़ितों, घायलों और इस प्राकृतिक आपदा से प्रभावित सभी लोगों के परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं और जल्द ही सामान्य स्थिति बहाल होने की उम्मीद करते हैं।

Weather Update: अगस्त महीने में औसत से 3.4% ज्यादा हुई बारिश, लेकिन धान की पैदावार हो सकती है कम

भीषण बाढ़ से 1,100 लोगों की मौत

मूसलाधार बारिश और बाढ़ से पाकिस्तान का एक तिहाई हिस्सा पानी से लबालब भर गया है। इसमें 380 बच्चों समेत 1,100 लोगों की जान चली गई है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के नेतृत्व वाली सरकार ने संकट से निपटने के लिए सहायता की अपील की है। बाढ़ से देश की करीब 3.30 करोड़ आबादी विस्थापित हुई है।

10 डॉलर से अधिक का नुकसान

पाक में आई बाढ़ से खेती का एक बड़ा हिस्सा तबाह हो गया है। फसलें नष्ट हो गई हैं। सिंध और बलूचिस्तान में औसत से 500 फीसदी अधिक बारिश हुई है। जिससे कई गांवों और खेतों में पानी भर गया है। कई इमारतें गिर गई हैं। पाकिस्तान के योजना मंत्री अहसान इकबाल (Ahsan Iqbal) ने कहा कि बारिश और बाढ़ के चलते 10 डॉलर से अधिक का आर्थिक नुकसान हुआ है। मीडिया से बातचीत करते हुए इकबाल ने कहा कि इसकी भरपाई करने में करीब 5 साल लग जाएंगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।