Get App

पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप ने फोन पर की बातचीत, इस मुद्दे पर हुई चर्चा

डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद दोनों नेताओं ने पहली बार फोन पर बातचीत की। इस फोन कॉल पर दोनों नेताओं के बीच भारत-अमेरिका के रिश्तों को लेकर चर्चा हुई। पिछले हफ्ते 20 जनवरी, 2025 को डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में दूसरी बार शपथ ली। इस समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व विदेश मंत्री एस जयशंकर ने किया था

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 27, 2025 पर 8:04 PM
पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप ने फोन पर की बातचीत, इस मुद्दे पर हुई चर्चा
पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप ने फोन पर की बातचीत

PM Modi and President Trump :  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बात की है। दोबारा राष्ट्रपति बनने के बाद पीएम मोदी से डोनाल्ड ट्रंप की ये पहली बातचीत है। बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप ने 20 जनवरी को दोबारा अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी। ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में भारत की तरफ से विदेश मंत्री एस जयशंकर शामिल हुए थे।

बता दें कि ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद दोनों नेताओं ने पहली बार फोन पर बातचीत की। इस फोन कॉल पर दोनों नेताओं के बीच भारत-अमेरिका के रिश्तों को लेकर चर्चा हुई। जानकारी के मुताबिक, बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने दो सबसे बड़े लोकतंत्रों के बीच द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की और वैश्विक शांति और स्थिरता के लिए मिलकर काम करने की अपनी साझा प्रतिबद्धता पर जोर दिया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें