Queen Elizabeth II Died: ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ II का 96 साल की उम्र में निधन, शाही परिवार ने दी जानकारी

Queen Elizabeth II के डॉक्टरों ने उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई थी। इसके बाद उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है था लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। बर्गिंघम पैलेस से मिली जानकारी के मुताबिक, Queen Elizabeth II पिछले साल से episodic mobility की समस्याओं से जूझ रही थीं

अपडेटेड Sep 09, 2022 पर 10:45 AM
Story continues below Advertisement
Queen Elizabeth II का निधन

Queen Elizabeth II: ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ II (Queen Elizabeth II) का 96 साल की उम्र निधन हो गया। Queen Elizabeth II के डॉक्टरों ने उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई थी। इसके बाद उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है था लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। बकिंघम पैलेस से मिली जानकारी के मुताबिक, Queen Elizabeth II पिछले साल से episodic mobility की समस्याओं से जूझ रही थीं। Queen Elizabeth II ने सबसे लंबे समय तक शासन किया है। वह करीब 70 साल से ब्रिटेन की महारानी थीं।

यूके के शाही परिवार के ट्विटर हैंडल से यह जानकारी दी गई कि "दुनिया की सबसे उम्रदराज महारानी एलिजाबेथ II का निधन हो गया है।" महारानी एलिजाबेथ II के निधन के बाद अब प्रिंस चार्ल्स देश के नए राजा घोषित किए जाएंगे। प्रिंस चार्ल्स, महारानी एलिजाबेथ II के बड़े बेटे हैं।

Queen Elizabeth II का जन्म लंदन में Duke George के घर हुआ था। Queen Elizabeth II की पढ़ाई घर पर ही हुई थी। इसके बाद उन्होंने सेकेंड वर्ल्ड वॉर के दौरान जनसेवाओं में हिस्सा लेना शुरू किया। Queen Elizabeth II के शासन के दौरान यूनाइटेड किंगडम में कई महत्वपूर्ण बदलाव हुए, जैसे अफ्रीका की ब्रिटिश उपनिवेशीकरण से स्वतंत्रता, यूके की संसद की शक्तियों का वेल्स, स्कॉटलैंड, इंग्लैंड और आयरलैंड की संसदों में विभाजन इत्यादि। अपने शासनकाल के दौरान उन्होंने विभिन्न युद्धों के दौरान अपने राज्य का नेतृत्व किया। 8 सितंबर 2022 को उनका देहांत हो गया।


पीएम मोदी ने व्यक्त की संवेदनाओं

पीएम नरेंद्र मोदी ने Queen Elizabeth II के निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए Queen Elizabeth II के साथ अपनी मुलाकात को याद किया। पीएम मोदी दो बार 2015 और 2018 में Queen Elizabeth II से मुलाकात की थी।

शाम से बुरी खबर आने का डर था

अब से कुछ देर पहले ही CNN ने बकिंघम पैलेस के हवाले से बताया था कि 96 साल की उम्र में महारानी का निधन हो गया है। पिछले काफी दिनों से उनकी तबीयत काफी खराब थी।

CNN की पत्रकार यालदा हकीम ने पहले ट्वीट किया था कि महारानी एलिजाबेथ II का 96 साल की उम्र में निधन हो गया। हालांकि, बाद में उन्होंने अपना वो ट्वीट डिलीट कर माफी मांगी।

उन्होंने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा, "मैंने ट्वीट किया कि रानी के निधन की घोषणा हुई है। यह गलत था। कोई घोषणा नहीं की गई और इसलिए मैंने ट्वीट डिलीट कर दिया है। मैं क्षमाप्रार्थी हूं।"

इससे पहले एलिजाबेथ II के डॉक्टरों ने उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई थी। इसके बाद उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। बकिंघम पैलेस (Buckingham Palace) ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने क्वीन के 'मेडिकल सर्विलांस' की सिफारिश की है और उनके परिवार के करीबी लोगों को उनकी हालत के बारे में बता दिया गया है।

Queen Elizabeth Health: क्वीन एलिजाबेथ II के स्वास्थ्य को लेकर बढ़ी चिंता, डॉक्टरों कर रहे निगरानी

शाही परिवार ने अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं और सभी बालमोरल जा रहे हैं। BBC ने भी अपनी वेबसाइट की थीम ब्लैक कर दी है। साथी ही BBC के ऑन-एयर प्रजेंटर्स काले कपड़ों में आ गए हैं। BBC वन ने शाम 6 बजे तक नियमित प्रोग्रामिंग भी रद्द कर दी है।

माना जा रहा है कि ये सब किसी बुरी खबर के संकेत हैं। ब्रिटेन के कई पत्रकारों ने आशंका जताई है कि ऐसा लगता है जैसे हम ऑपरेशन लंदन ब्रिज में हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।