Ram Mandir Inauguration: इस महीने के आखिर में अयोध्या (Ayodhya) में आयोजित होने वाले राम मंदिर (Ram Mandir) के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले हिंदू अमेरिकी समुदाय के सदस्यों ने रविवार को ह्यूस्टन (Houston) में एक विशाल कार रैली (Car Rally) निकाली। यह रैली भजन और ‘जय श्री राम’ (Jai Shree Ram) के नारे लगाते हुए रास्ते में 11 मंदिरों में भी रुकी। विश्व हिंदू परिषद ऑफ अमेरिका (VHPA) ने मंदिर के पदाधिकारियों को 22 जनवरी को अयोध्या में आयोजित होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए औपचारिक निमंत्रण भी दिया।
