Rishi Sunak Britain New PM: ऋषि सुनक के लिए इसबार की दिवाली सही मायनों में Happy Diwali साबित हुई है। ऋषि सुनक को सोमवार को कंजर्वेटिव पार्टी का नेता चुन लिया गया। इसी के साथ सुनक ने भारतीय मूल के पहले ब्रिटिश पीएम बनकर इतिहास रच दिया है। सुनक को 190 से अधिक सांसदों ने समर्थन दिया। वहीं उनकी प्रतिद्वंद्वि पेनी मोर्डंट 100 सांसदों का जरूरी समर्थन हासिल करने में विफल रहीं और इस रेस से बाहर हो गईं।
