Get App

Russia Luna-25: अंतरिक्ष में रूस को लगा बड़ा झटका, मिशन लूना-25 हुआ फेल, जानिए क्यों

Russia Luna-25: 47 साल बाद अंतरिक्ष में भेजे गए रूस के मिशन मून को बड़ा झटका लगा है। खबर है कि रूस के मून-मिशन लूना-25 में लैंडिंग से पहले तकनीकी खराबी आ गई थी। जिसके बाद वह क्रैश हो गया। 21 अगस्त को इसकी चांद पर सॉफ्ट लैंडिग होनी थी। बताया जा रहा है कि लूना-25 ठीक ढंग से ऑर्बिट बदल नहीं सका है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 20, 2023 पर 3:36 PM
Russia Luna-25: अंतरिक्ष में रूस को लगा बड़ा झटका, मिशन लूना-25 हुआ फेल, जानिए क्यों
Russia Luna-25: रूस का लूना-25 मिशन चांद पर क्रैश हो गया है। रूसी स्पेस एजेंसी रोस्कॉस्मॉस ने इसकी जानकारी दी है।

Russia Luna-25: भारत का चंद्रयान-3 मिशन इतिहास लिखने से सिर्फ एक कदम की दूरी पर है। इस बीच रूस का मिशन मून लूना-25 फेल हो गया है। खबर है कि इसमें ऑर्बिट बदलते वक्त आई खराबी के बाद लूना-25 की चांद की सहत पर क्रैश हो गया। जर्मनी की डीडब्ल्यू न्यूज ने अंतरिक्ष निगम रोस्कोस्मोस का हवाला देते इस बात की जानकारी दी है। वहीं भारत का चंद्रयान-3 मिशन पूरी तरह फिक्स रूट पर है। रूस के लूना-25 मून मिशन के असफल होने के बाद अब सारी दुनिया की उम्मींदें भारत के चंद्रयान-3 पर ही आ टिकी हुई हैं।

रूस ने भारत के चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग के कमोबेश एक महीने बाद 10 अगस्त को लूना-25 लॉन्च किया था। भारतीय मिशन से दो दिन पहले 21 अगस्त को रूस का चांद के साउथ पोल पर उतरने का लक्ष्य रखा गया था। लूना को चंद्रयान-3 के साथ ही प्री-लैंडिंग ऑर्बिट यानी चांद के करीब भेजने की कोशिश की जा रही थी।

लूना-25 में लैंडिंग से पहले आई थी खराबी

बता दें कि 47 साल बाद रूस के मिशन मून को बड़ा झटका लग गया है। रूस की अतंरिक्ष एजेंसी रॉसकॉसमॉस के लूना-25 में तकनीकी ख़राबी आ गई थी। इसके कुछ घंटों बाद खबर आई कि ये चांद की सतह पर क्रैश हो गया है। लूना-25 में ये खराबी लैंडिंग से पहले ऑर्बिट बदलते वक्त हुई। रूस ने करीब पांच दशक बाद अपना ये मून मिशन लॉन्च किया था। उम्मीद थी कि रूस 50 साल बाद अपने इस मिशन में सफल होगा। यह अभी स्पष्ट नहीं है कि असल में रूसी मिशन चांद पर पहुंच पाएगा या नहीं। बता दें कि लूना-25 के लैंडर पर लगे कैमरे पहले ही स्पेस से धरती से चांद की दूर की तस्वीरें ले चुके थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें