Russia Ukraine War: यूक्रेन में गई एक और भारतीय छात्र की जान, पंजाब के चंदन जिंदल के रूप में हुई पहचान

Russia Ukraine War: मृतक छात्र की पहचान पंजाब राज्य से आने वाले 22 साल के चंदन जिंदल के रूप में हुई थी

अपडेटेड Mar 02, 2022 पर 5:17 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
यूक्रेन में गई एक और भारतीय छात्र की जान

Russia Ukraine War:  रूस यूक्रेन में जारी भीषण युद्ध (Russia Ukraine War) के बीच एक और भारतीय छात्र की मौत (Indian Student Death) हो गई है। रिपोर्टों में कहा गया है कि इस छात्र की पहचान के पंजाब (Punjab) के निवासी के रूप में हुई है। भारतीय छात्र की 2 मार्च को युद्ध प्रभावित यूक्रेन में मौत हुई है।

मृतक की पहचान पंजाब राज्य से आने वाले 22 साल के चंदन जिंदल (Chandan Jindal ) के रूप में हुई है। हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, यह छात्र यूक्रेन के विनित्सिया में मेमोरियल मेडिकल यूनिवर्सिटी, विनितसिया नेशनल पायरोगोव में पढ़ाई कर रहा था।

इससे एक दिन पहले खार्किव में कर्नाटक के 22 साल के छात्र नवीन एसजी की सैन्य गोलाबारी के कारण मौत हो गई थी। यूक्रेन में यह दूसरे भारतीय छात्र की मौत है।


उपलब्ध रिपोर्टों के अनुसार, जिंदल को इस्केमिक स्ट्रोक से पीड़ित होने के बाद इमरजेंसी अस्पताल विन्नित्सिया (कीवस्का स्ट्रीट 68) में भर्ती कराया गया था। उन्होंने आज दिन में अंतिम सांस ली।

उनके पिता ने उनके पार्थिव शरीर को वापस लाने की व्यवस्था करने के लिए भारत सरकार को पत्र लिखा है।

केंद्र सरकार कर्नाटक के एक छात्र के शव को वापस लाने के लिए भी प्रयास कर रही है, जिसकी एक दिन पहले खार्किव में गोलाबारी में मौत हो गई थी।

यूक्रेन में एयर स्पेस यात्री सेवाओं के लिए बंद है। दूसरे देशों के जरिए शवों को वापस लाया जा सकता है, जैसा कि फंसे हुए भारतीयों को निकालने के लिए हो रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।