Get App

Ukraine Russia News: रूस को घोषित करें एक 'आतंकवादी देश', यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की की ब्रिटेन की संसद से अपील

जेलेंस्की ने ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को संबोधित करते हुए कहा, हम आपसे, पश्चिमी देशों से मदद की आस लगा रहे हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 09, 2022 पर 5:24 PM
Ukraine Russia News: रूस को घोषित करें एक 'आतंकवादी देश', यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की की ब्रिटेन की संसद से अपील
यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की की ब्रिटेन की संसद से अपील

Ukraine Russia News: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की (Volodymyr Zelenskyy) ने ब्रिटेन के सांसदों से रूस को "आतंकवादी राष्ट्र" घोषित करने का अनुरोध किया और मॉस्को पर सख्त प्रतिबंध लगाने का आह्वान किया ताकि "यह सुनिश्चित किया जा सके कि हमारा देश सुरक्षित रहे।" उन्होंने यह अनुरोध ऐसे वक्त किया है, जब रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने उनके देश के खिलाफ विशेष सैन्य अभियान छेड़ रखा है।

मंगलवार को वीडियो लिंक के जरिए "हाउस ऑफ कॉमंस" में 'ऐतिहासिक' भाषण देने वाले जेलेंस्की (44) को संसद के सदस्यों ने खड़े होकर सम्मान दिया।

जेलेंस्की ने ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को संबोधित करते हुए कहा, "हम आपसे, पश्चिमी देशों से मदद की आस लगा रहे हैं। हम इस मदद के लिए आभारी हैं और मैं आपका आभारी हूं, बोरिस।"

'आप वो सब करें, जो करने की जरूरत है'

सब समाचार

+ और भी पढ़ें