Russia Ukraine War: रूस के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने बुधवार को कहा कि मॉस्को यूक्रेन की सरकार को गिराने के लिए काम नहीं कर रहा है, क्योंकि रूस और यूक्रेन के बीच हुई तीन दौर की बातचीत में कुछ प्रगति हुई है। अपनी वीकली ब्रीफिंग में, जखारोवा ने कहा कि मॉस्को के पास दस्तावेजी सबूत हैं कि अमेरिका की तरफ यूक्रेन में जैव हथियार विकसित किए जा रहे हैं।
