Russia Ukraine War: Chernobyl न्यूक्लियर प्लांट से निकल रहे रूसी सैनिक, मारियुपोल से मानव कॉरिडोर खोलेगा रूस, पढ़ें सभी बड़े अपडेट्स
Russia Ukraine War: रूसी सैनिकों ने यूक्रेन की राजधानी कीव के आसपास से पीछे हटना शुरू कर दिया है, पेंटागन ने कहा कि लेकिन वो बेलारूस में इकट्ठा हो सकते हैं
MoneyControl News
अपडेटेड Apr 01, 2022 पर 1:05 PM
Russia Ukraine War: Chernobyl न्यूक्लियर प्लांट से निकल रहे रूसी सैनिक
Russia Ukraine War: यूक्रेन (Ukraine) की सरकारी बिजली कंपनी ने गुरुवार को कहा कि रूसी सैनिकों ने चेरनोबिल परमाणु संयंत्र (Chernobyl nuclear plant) छोड़ना शुरू कर दिया, क्योंकि बेहद ज्यादा दूषित जगह पर ट्रेंच खोदने से सैनिकों को काफी रेडिएशन का सामना करन पड़ा है।
वहीं रूसी सेना ने कहा कि वे फ्रांसीसी और जर्मन नेताओं के अनुरोध पर शुक्रवार को घेराबंद वाले शहर मारियुपोल से जापोरिज्जिया तक निकासी गलियारे को फिर से खोलेंगे। अधिकारियों का कहना है कि दक्षिणी शहर में 100,000 से ज्यादा नागरिक फंसे हुए हैं।
वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि उन्होंने "विरोधी" होने के कारण दो जनरलों को हटा दिया है, जिन्होंने अपनी मातृभूमि का समर्थन नहीं किया। उन्होंने विशेष जानकारी नहीं दी।
उधर नाटो के प्रमुख ने चेतावनी दी कि रूसी सेना पीछे नहीं हट रही है, लेकिन कीव और दूसरे शहरों पर दबाव बनाए रखने के लिए अपनी रीपॉजिशन कर रही। यूक्रेन और अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि बेलारूस में रूसी फिर से संगठित हो सकते हैं।
Russia Ukraine War Latest Updates:
- रूसी गैस के यूरोपीय खरीदारों को शुक्रवार को रूबल में पेमेंट शुरू करने की समय सीमा का सामना करना पड़ा, जबकि पांच हफ्ते के युद्ध को रोकने के उद्देश्य से शुक्रवार को फिर से बातचीत शुरू करने के लिए दोनों पक्षों के बीच सहमति हुई है।
- युद्ध के पांच हफ्ते बाद शुक्रवार को बातचीत का एक नया दौर तय किया गया था। इस युद्ध में अब तक हजारों लोग मारे गए और करीब 40 लोग यूक्रेन को छोड़ने पर मजबूर हुए हैं।
युद्ध के मोर्चे पर बड़े घटनाक्रम:
- अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, रूसी सेना यूक्रेन पर कई दिशाओं से घेराबंदी करने की कोशिश जारी रखे हुए है, जबकि यूक्रेनियन, राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की के नेतृत्व में, "कड़ा प्रतिरोध" कर रहे हैं।
- पेंटागन ने गुरुवार को कहा कि रूसी सैनिकों ने यूक्रेन की राजधानी कीव के आसपास से पीछे हटना शुरू कर दिया है और लड़ाई में फिर से शामिल होने से पहले फिर से संगठित होने के लिए रूसी सैनिक बेलारूस की ओर बढ़ रहे हैं।
- यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा कि दक्षिण और डोनबास में स्थिति बेहद कठिन बनी हुई है और रूस घिरे हुए दक्षिणी बंदरगाह शहर मारियुपोल के पास सेना की तैनाती बढ़ा रहा है।
- शहर के मेयर के कार्यालय का अनुमान है, मारियुपोल में लगभग 5,000 लोग मारे गए हैं और लगभग 170,000 लोग बिना भोजन, गर्मी, बिजली या बहते पानी के खंडहरों के बीच फंसे हुए हैं।
- यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि रूसी सेना ने गोलाबारी और हवाई हमलों के दौरान 148 बच्चों को मार डाला है। 1,370 मिसाइलें दागी हैं और 15 यूक्रेनी हवाई अड्डों को नष्ट कर दिया है।
अमेरिकी दावों पर क्रेमलिन का जवाब
क्रेमलिन ने अमेरिकी दावों को खारिज कर दिया कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को युद्ध के मैदान में रूस की विफलताओं के बारे में उनके सलाहकारों की तरफ से गुमराह किया जा रहा है।
गुरुवार को एक डेली न्यूज ब्रीफिंग में, क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा कि "क्रेमलिन में क्या हो रहा है, इसके बारे में न तो विदेश विभाग और न ही पेंटागन को वास्तविक जानकारी है।"
पुतिन के फैसले से असहमत हो सकते हैं रूसी अधिकारी
ABC News ने एक अमेरिकी अधिकारी के हवाले से बताया, अमेरिकी सरकार के पास खुफिया जानकारी है, जो दिखाती है कि कुछ रूसी वरिष्ठ अधिकारी रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के यूक्रेन पर आक्रमण करने के फैसले से "असहमत" हो सकते हैं।
अधिकारी ने कहा, "शायद रूसी सेना के खराब प्रदर्शन से उनका मोहभंग बढ़ गया है। रूसी एयर डिफेंस द्वारा रूसी विमानों के शूट-डाउन, व्यापक पैमाने पर मिसाइल लॉन्च का फेल होना, और यूक्रेनी लोगों की तरफ से कड़े विरोध का सामना करने जैसे कई बड़े कारण शामिल हैं।
आर्थिक स्तर पर घटनाक्रम:
- यूरोपीय सरकारों ने पुतिन के ऊर्जा अल्टीमेटम को खारिज कर दिया, उन्होंने इसे 'ब्लैकमेल' करार दिया है।
- अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने युद्ध के दौरान बढ़ गई पेट्रोल की कीमतों को कम करने के लिए अमेरिकी इमरजेंसी तेल रिजर्व से सबसे ज्यादा रिलीज की घोषणा की।
- युद्ध ने ग्लोबल फूड सप्लाई को बाधित करने की भी धमकी दी, अमेरिकी सरकार के एक अधिकारी ने जो कहा वह यूक्रेन में अनाज भंडारण सुविधाओं को नुकसान पहुंचाता है, जो 2020/21 सीज़न में दुनिया का चौथा सबसे बड़ा लाभ निर्यातक है।
फिर शुरू होगा बातचीत का दौर
- रूस और यूक्रेन 1 अप्रैल को अपनी शांति वार्ता ऑनलाइन फिर से शुरू करेंगे, यूक्रेन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को तुर्की में नए दौर की बातचीत खत्म होने के बाद यह जानकारी।
यूक्रेन के वार्ताकार डेविड अरखामिया ने एक ऑनलाइन पोस्ट में कहा कि यूक्रेन ने प्रस्तावित किया था कि दोनों देशों के नेताओं को मिलना चाहिए, लेकिन रूस ने इसका जवाब देते हुए कहा कि मसौदा संधि पर और काम करने की जरूरत है।