1 दिसंबर से सऊदी अरब की कर सकेंगे यात्रा, भारत और अन्य 5 देशों से पाबंदी हटाने का लिया फैसला

सऊदी अरब ने भारत, पाकिस्तान, ब्राजील, वियतनाम, मिस्र और इंडोनेशिया से आने वाले यात्रियों पर लगी हुई पाबंदी हटाने का फैसला किया है

अपडेटेड Nov 26, 2021 पर 9:39 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

सऊदी अरब (Saudi Arabia) ने भारत समेत 6 देशों से आने वाले यात्रियों पर लगी हुई पाबंदी को हटाने का फैसला किया है। इनमें भारत के अलावा, पाकिस्तान, ब्राजील, वियतनाम, मिस्र और इंडोनेशिया शामिल है। एक लोकल मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, इन 6 देशों से आने वाले यात्रियों को सऊदी अरब में प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी। इस रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि सऊदी अरब के आंतरिक मंत्रालय (Saudi Arabia’s Ministry of Interior) ने इन देशों से पूरी तरह से वैक्सीन लगवा चुके यात्रियों को सीधे प्रवेश करने की अनुमति देने के निर्देश जारी कर दिए हैं। साथ ही उन्‍हें देश में प्रवेश करने से पहले अपने देशों के बाहर 14 दिन क्‍वारंटीन (Quarantine) में बिताने की जरूरत नहीं है।

सऊदी अरब के आंतरिक मंत्रालय ने निर्देश जारी करते हुए कहा कि बदलाव 1 दिसंबर की आधी रात 1 बजे से लागू होंगे। मंत्रालय ने ये फैसला कोरोना से बने हालात में सुधार को देखते हुए लिया है। हालांकि, उन्हें राज्य के बाहर वैक्सीनेशन का स्टेटस चेक किए बिना 5 दिन क्वारंटाइन में बिताने होंगे। MOI ने बताया कि सभी प्रक्रियाएं और उपाय राज्य के स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा की जाएंगी। दरअसल, भारत से बड़ी संख्या में हर रोज मुस्लमान धार्मिक यात्रा उमराह पर सऊदी अरब के मक्का और मदीना शहर जाते हैं।

Buzzing Stocks:आज सुर्खियों और फोकस में रहने वाले Tarsons Products, Aro Granite Industries, GTL और अन्य स्टॉक्स

बता दें कि कोरोना के चलते 15 मार्च, 2020 को सऊदी अरब ने वायरस के प्रसार को रोकने के मकसद से सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर रोक लगा दी थी। इस पाबंदी में लेबनान, संयुक्त अरब अमीरात, मिस्र, तुर्की, अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी, फ्रांस, इटली, आयरलैंड, पुर्तगाल, स्विट्जरलैंड, स्वीडन, ब्राजील, अर्जेंटीना, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, भारत, इंडोनेशिया और जापान शामिल हैं।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।